{"_id":"5a2ff6674f1c1b6a118b75e3","slug":"101513092711-kaushambi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला के खाते से शातिर ने उड़ाया 40 हजार रुपया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महिला के खाते से शातिर ने उड़ाया 40 हजार रुपया
Updated Tue, 12 Dec 2017 09:01 PM IST
विज्ञापन
महिला के खाते से शातिर ने उड़ाए 40 हजार रुपये
मूरतगंज एटीएम बूथ पर बदला गया था एटीएम कार्ड, जांच में जुटी पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो
चायल(कौशाम्बी)।
पूरामुफ्ती थाना क्षेत्र के महगांव गांव की एक महिला के खाते से शातिर ने 40 हजार रुपये पार कर दिए। सुबह मूरतगंज एटीएम बूथ से पैसा निकालने महिला गई थी। बताया कि इसी दौरान बूथ पर मौजूद शातिर ने एटीएम कार्ड बदल घटना को अंजाम दे दिया। पीड़िता से तहरीर लेकर कोखराज पुलिस घटना की छानबीन शुरू कर दी है।
पूरामुफ्ती थाना क्षेत्र के महगांव गांव की शबनम परवीन पत्नी मोहम्मद जाहिद मंगलवार की सुबह मूरतगंज स्थित एक एटीएम बूथ पर पैसा निकालने के लिए गई थी। बताया कि इसी दौरान बूथ पर मौजूद एक युवक ने उससे एटीएम कार्ड ले लिया। थोड़ी देर बाद इधर-उधर करते हुए दूसरा कार्ड थमा कर चला गया। इसके बाद खाते से 40 हजार रुपये रकम पार कर दिया। मोबाइल पर मैसेज देख पीड़िता के होश उड़ गए। आनन-फानन वह घटना की जानकारी परिजनों को देते हुए बैंक पहुंची। बैंक खाता के साथ एटीएम कार्ड लॉक कराते हुए मामले की शिकायत कोखराज पुलिस से की। पीड़ित महिला से तहरीर लेकर पुलिस उचक्कों की तलाश शुरू कर दी है। कोतवाल राकेश चौरसिया ने बताया कि शिकायत मिली है। रिपोर्ट साइबर सेल को भेज दी गई है।