फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   पीस पार्टी के सचिव को अपहरण कर मारने की कोशिश

पीस पार्टी के सचिव को अपहरण कर मारने की कोशिश

Mon, 07 Aug 2017 01:11 AM IST
Updated Mon, 07 Aug 2017 01:11 AM IST
विज्ञापन
पीस पार्टी के सचिव को अपहरण कर मारने की कोशिश
पीस पार्टी के सचिव की हत्या की कोशिश
विज्ञापन

कानपुर से महिला के साथ आए युवकों ने घटना को दिया अंजाम
पीस पार्टी से ही जुड़ी है आरोपी महिला, रिपोर्ट दर्जकर छानबीन में जुटी पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर।
पिपरी के लोधौर गांव के सामने पीस पार्टी के कानपुर कार्यालय सचिव पर रविवार रात कातिलाना हमला हुआ। कानपुर की एक महिला के साथ स्कार्पियो से आए हमलावरों ने उसका अपहरण कर हत्या करने की कोशिश की। गोलीबारी की आवाज सुन ग्रामीणों ने घेराबंदी शुरू की तो हमलावर पिस्टल व कारतूस छोड़कर भाग निकले। पुलिस ने कानपुर की एक महिला समेत अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

लोधौर निवासी कौशलेंद्र सिंह (28) पुत्र लवकुश सिंह कानपुर में पीस पार्टी कार्यालय के सचिव हैं। हाल ही में वह घर आए हैं। रविवार रात करीब आठ बजे वह घर से घूमने के लिए निकले। इसी दौरान सुनसान जगह पर स्कार्पियो से उतरे युवक उनको जबरन गाड़ी में भरकर गांव के बाहर ले गए और लाठी-डंडा तथा हॉकी से जमकर पीटा। कौशलेंद्र का आरोप है कि उनके ऊपर पिस्टल से दो फायर भी किए गए लेकिन गोली नहीं लगी। खेतों में काम कर रहे लोगों ने गोली की आवाज सुनी तो हमलावरों को घेरना शुरू कर दिया। ग्रामीणों को आते देख हमलावर स्कार्पियो में सवार होकर भाग निकले। घायल कौशलेंद्र को लेकर ग्रामीण पिपरी थाना पहुंचे। एसओ अर्जुन सिंह को कौशलेंद्र सिंह ने तहरीर देते हुए बताया कि पीस पार्टी के कानपुर कार्यालय से एक आयशा नाम की महिला जुड़ी है। उसी ने उस पर यह कातिलाना हमला कराया है। वही उनकी पहचान कराने के लिए हमलावरों को लेकर आई थी। पिपरी पुलिस ने आयशा समेत अज्ञात युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। घायल को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पिपरी एसओ अर्जुन सिंह का कहना है कि घटना संदिग्ध है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद ही हकीकत सामने आएगी। कौशाम्बी के पीस पार्टी अध्यक्ष वसी अहमद निवासी ब्यूर का कहना है कि कौशलेंद्र कानपुर पार्टी कार्यालय के सचिव हैं। वह कुछ दिनों तक पार्टी के महासचिव भी रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed