फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   तालाब में डूबने से युवक की मौत

तालाब में डूबने से युवक की मौत

Wed, 12 Jul 2017 08:39 PM IST
Updated Wed, 12 Jul 2017 08:39 PM IST
विज्ञापन
तालाब में डूबने से युवक की मौत
तालाब में डूबने से युवक की मौत
विज्ञापन

बहनोई के साथ गया था युवक, सुबह मिली लाश
अमर उजाला ब्यूरो
भरवारी। कोखराज के चकचमरूपुर में मंगलवार की शाम बहनोई के साथ शौच को गया युवक तालाब में डूब गया। देर रात तक शव खोजा गया, लेकिन नहीं मिला। बुधवार सुबह पुलिस ने जाल डलवाकर शव को बाहर निकलवाया।

चकचमरूपुर निवासी राकेश यादव (26) बड़ेलाल यादव खेती-किसानी करता है। मंगलवार को राकेश का बहनोई राजेश यादव चकचमरूपुर आया था। वह पत्नी को बुलाने के लिए आया था। शाम को वह शौच के लिए राकेश के साथ गांव के बाहर बड़का तालाब की ओर गया। राकेश से पहले राजेश घर चला आया। काफी देर तक वह नहीं लौटा तो परिजन तालाब की ओर गए। तालाब के किनारे पानी भरा डिब्बा रखा था। लोगों ने आशंका जाहिर की पैर फिसलने से राकेश तालाब में गिर गया है। देर रात तक तालाब में राकेश की खोजबीन की गई, लेकिन उसका पता नहीं चला। सूचना पर बुधवार की सुबह कोखराज थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। जाल डलवाया गया तो शव बरामद हो गया। शव मिलने ही परिजन दहाड़े मारकर रोने लगे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed