फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   10 years jail

दुराचार के आरोपी को सात वर्ष की कैद

Thu, 15 Dec 2016 12:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी Updated Thu, 15 Dec 2016 12:20 AM IST
विज्ञापन
10 years jail
crime
दुराचार के एक मामले में बुधवार को सुनवाई करते हुए अदालत ने आरोपी को सात वर्ष के कैद की सजा सुनाई है। साथ ही अदालत ने आरोपी पर 19 हजार रुपये का अर्थदंड लगाया है। पीड़िता को क्षतिपूर्ति देने का भी आदेश दिया गया है। यह फैसला अपर जनपद एवं सत्र न्यायाधीश/ फास्ट ट्रैक के न्यायाधीश डॉ. हुमायू रशीद खान ने सुनाया।
विज्ञापन


   अभियोजन के अनुसार कोखराज थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला ने दो जून वर्ष 2011 को रिपोर्ट दर्ज कराई की उसकी बेटी गांव के ही राजगीर के साथ काम करने गई थी। लेकिन वह घर वापस नहीं आई। प्राथमिकी में राजगीर पर वादिनी ने बेटी को गायब करने का आरोप लगाया। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच की तो राजगीर की भूमिका संदिग्ध मिली। पीड़िता को मंझनपुर  थाना क्षेत्र के मंगरोहनी से बरामद किया गया। पीड़िता ने अपने बयान में बताया था कि उसे सैनी के गड़रियन का पुरवा निवासी ऊदल नट ने मिठाई में नशीला पदार्थ खिलाकर भगा ले गया था और मंगरोहनी में बंधक बनाकर रखा था, जहां उससे दुराचार किया गया।
विज्ञापन


पुलिस ने आरोप पत्र न्यायालय में पेश किया। मामले की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट संख्या-2 में हुई। शासकीय अधिवक्ता रोहित कुमार यादव ने पीड़िता समेत कुल नौ गवाहों को परीक्षित कराया। उभय पक्षों को सुनने के बाद अदालत ने पत्रावली में उपलब्ध साक्ष्यों का अवलोकन किया। आरोप साबित होने पर न्यायालय ने सात वर्ष के कैद की सजा सुनाते हुए 19 हजार का अर्थदंड लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed