{"_id":"64458f5e655c7bd4ac011f44","slug":"crime-road-acident-kaushambi-news-c-3-1-111637-2023-04-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: बेकाबू ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवती की मौत, भाई गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: बेकाबू ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवती की मौत, भाई गंभीर
Mon, 24 Apr 2023 01:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Mon, 24 Apr 2023 01:34 AM IST
विज्ञापन
संदीपनघाट कोतवाली क्षेत्र में जीटी पर एक दर्दनाक हादसा हुआ। तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवती की मौत हो गई, जबकि उसका भाई गंभीर रूप से घायल है। इलाज के लिए उसे प्रयागराज के एसआरएन में भर्ती कराया गया है।
प्रयागराज के नवाबगंज थानाक्षेत्र के हरिसेनगंज निवासी धर्मेंद्र कुमार (24) पुत्र अशोक कुमार रविवार को बाइक से अपनी बहन बेबी (18) को लेकर मूरतगंज क्षेत्र में रिश्तेदारी आया था। शाम चार बजे वापस लौटते समय संदीपनघाट कोतवाली के धन्नी सकाढ़ा गांव के पास तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में भाई-बहन गंभीर रूप से घायल हो गए।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस से घायलों को पहले पीएचसी मूरतगंज और फिर प्रयागराज के एसआरएन भेजवाया। एसआरएन में इलाज के दौरान युवती की मौत हो गई, जबकि उसके भाई की हालत गंभीर बनी हुई है। घटना की जानकारी मिलने पर परिजन एसआरएन पहुंच गए। वहीं, हादसे के बाद ट्रक छोड़कर चालक भाग निकला। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर आरोपी चालक की तलाश शुरू कर दी है। हादसे के बाद से पीड़ित परिवार में कोहराम है।