{"_id":"183acb6d580fb22c27c052404fb338f0","slug":"crime-news-hindi-news-984","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधान के घर दबंगों ने मचाया उत्पात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधान के घर दबंगों ने मचाया उत्पात
Updated Tue, 26 Jan 2016 12:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चरवा क्षेत्र के बरौलहा गांव के प्रधान के घर रविवार शाम दबंगों ने उत्पात
विज्ञापन
मचाया। लाठी-डंडे से लैश लोगों ने घर में तोड़फोड़, मारपीट की। शोर पर
गांववालों को आते देख हमलावर जानलेवा धमकी देते हुए भाग निकले। पुलिस
द्वारा कार्रवाई नहीं किए जाने से परेशान प्रधान ने सोमवार को घटना की
जानकारी पुलिस अधीक्षक को दी। एसपी ने एसओ को घटना की जांच करने और
हमलावरों के खिलाफ कार्रवाई का निर्देश दिया है। वहीं शाम हुई घटना से गांव
में तनातनी बनी है।
चरवा थाना क्षेत्र के बरौलहा गांव की विमला देवी प्रधान हैं। रविवार की रात करीब 7 बजे गांव ही उनके सियासी प्रतिद्वंदी ने 5-6 लोगों के साथ उनके घर पर हमला कर दिया। इल्जाम है कि लाठी-डंडे से लैश होकर घर में तोड़-फोड़ शुरू कर दी। उस समय परिवार में कोई पुरुष सदस्य नहीं था। घर में तोड़फोड़ का विरोध करने पर आरोपी प्रधान और परिवार की अन्य महिलाओं और लड़कियों की भी पिटाई की।
प्रधान ने बताया कि नामजद तहरीर चरवा थाने में दी गई, लेकिन पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। प्रधान ने सोमवार को मंझनपुर में घटना की जानकारी एसपी को दी। पुलिस अधीक्षक ने एसओ चरवा को जांच और हमलावरों के खिलाफ रिपोर्ट लिखकर कार्रवाई का निर्देश दिया है।