{"_id":"f44c0eb7869385bfbe22b9a19afd6e91","slug":"crime-news-hindi-news-826","type":"story","status":"publish","title_hn":"अदालत के आदेश पर रेप की एफआईआर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अदालत के आदेश पर रेप की एफआईआर
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
Updated Wed, 13 Jan 2016 11:22 PM IST
विज्ञापन
कौशाम्बी इलाके की विवाहिता के साथ रेप करने वाले युवक के खिलाफ मंगलवार को अदालत के आदेश पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर लिया। एसओ ने बताया कि पुलिस घटना की तहकीकात कर रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
कौशाम्बी थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली विवाहिता 24 सितंबर 2015 की शाम मवेशियों के लिए चारा काटने खेत पर गई थी। वहां पड़ोसी युवक ने उसे अकेली देखकर धरदबोचा। खेत में घसीटकर उसके साथ दुष्कर्म किया। मनमानी करने के बाद कहीं भी शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकला। दरिंदे के चंगुल से छूटी विवाहिता घर पहुंची और आपबीती परिजनों को बताई।
आरोप है कि दूसरे दिन वह शिकायत लेकर थाने पहुंची तो पुलिस ने डांटकर भगा दिया। पुलिस से न्याय नहीं मिलता देख पीड़िता ने न्यायालय का दरवाजा खटखटाया। मंगलवार को अदालत के आदेश पर कौशाम्बी थाने की पुलिस ने युवक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। एसओ कौशाम्बी अर्जुन सिंह ने बताया कि अदालत के आदेश पर कार्रवाई की गई। पुलिस घटना की जांच पड़ताल कर रही है। तहकीकात के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।