{"_id":"5ae76c964f1c1ba1098b773a","slug":"crime-near-syed-sarawa-charaha","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरी की चार बाइक संग दो गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चोरी की चार बाइक संग दो गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
Updated Tue, 01 May 2018 12:51 AM IST
विज्ञापन
कौशाम्बी
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चरवा । स्थानीय पुलिस ने रविवार शाम वाहन चेकिंग के दौरान चोरी की चार बाइक संग दो शातिरों को पकड़ लिया। पूछताछ के बाद दोनों को जेल भेज दिया गया है। चरवा कोतवाली के एसआई केशवदास रविवार शाम सैयद सरावां चौराहे पर वाहन चेकिेंग कर रहे थे। इस दौरान क्षेत्र के तलरी गांव निवासी सिपाही पुत्र दयाराम को पुलिस कर्मचारियों ने रोकने की कोशिश की तो वह भागने लगा। ऐसे में दौड़ाकर उसे पकड़ लिया गया। उसकी बाइक में कागजात नहीं थे।
पूछताछ में पकड़े गए युवक ने पुलिस को बताया कि वह साथियों संग दो पहिया वाहनों की चोरी का काम करता है। इसके बाद पुलिस ने दबिश देकर उसके साथी मिरकुंडी निवासी मान सिंह पुत्र दशरथ को गिरफ्तार किया। इन दोनों के कब्जे से इलाहाबाद, कौशाम्बी व कानपुर से चुराई गई चार बाइक बरामद की गई है। शातिरों के अन्य साथियों की पुलिस तलाश कर रही है।