{"_id":"5aff2bff4f1c1b5c798b4fe1","slug":"crime-near-rohi-gaon","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक ने ट्रेन के सामने लगाई छलांग, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवक ने ट्रेन के सामने लगाई छलांग, मौत
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
Updated Sat, 19 May 2018 01:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोखराज। मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के दुर्गापुर गांव का रमेश कुमार (30) पुत्र लखनलाल दिल्ली की किसी प्राइवेट कंपनी में काम करता था। उसकी ससुराल गरीब का पूरा गांव में है। पत्नी-बच्चों के साथ वह ससुराल में ही रहता था। गुरुवार रात रमेश दिल्ली जाने की बात कहकर घर से निकला था। इसके बाद रोही के समीप उसने ट्रेन के सामने कूदकर जान दे दी। दुर्घटना की जानकारी मिलते ही पीड़ित परिजन रोते-बिलखते हुए मौके पर पहुंचे। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। भरवारी रेलवे स्टेशन मास्टर सोमचंद्र के मुताबिक ड्राइवर ने उन्हें फोन कर बताया था कि युवक ट्रेन के सामने आकर मर गया है। ब्यूरो
विज्ञापन