{"_id":"5afc859f4f1c1be6408b5ea2","slug":"crime-near-lalapur-gaon","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानून-गो, लेखपाल को बेरहमी से पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानून-गो, लेखपाल को बेरहमी से पीटा
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
Updated Thu, 17 May 2018 12:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चायल । पिपरी कोतवाली क्षेत्र के लालापुर गांव के समीप बुधवार सुबह टक्कर मारने का विरोध करने पर ऑटो चालक ने खलासी संग मिलकर एक लेखपाल की पिटाई कर दी। बीच-बचाव करने पहुंचे कानून-गो को भी पीटा। पीड़ित ने अज्ञात के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है।
चरवा कोतवाली क्षेत्र के सुधवर निवासी ओमनारायण पेशे से लेखपाल हैं। बुधवार सुबह वह साथी लेखपाल श्यामसुंदर निवासी इलाहाबाद व कानून-गो रामकैलाश निवासी पूरामुफ्ती के साथ कहीं पैमाइश करने जा रहे थे। ओमनारायण के मुताबिक लालापुर के समीप पीछे से आए ऑटो ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। उन्होंने इसका विरोध किया तो ऑटो चालक अपशब्द कहने लगा। ऐतराज जताने पर खलासी के साथ मिलकर पिटाई शुरू कर दी। लेखपाल को पिटता देख कानून-गो रामकैलाश बीच-बचाव करने पहुंचे तो उन्हें भी पीटा। इस दौरान चीख पुकार पर ग्रामीण जुटने लगे तो आरोपी चालक, खलासी मौके से फरार हो गए। इसके बाद पीड़ित लेखपाल ने पुलिस को तहरीर दिया। मामले में पिपरी इंस्पेक्टर रामआसरे सरोज का कहना है कि जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।