{"_id":"58b081ca4f1c1b6f1cb25111","slug":"crime-near-chkwan-crossing","type":"story","status":"publish","title_hn":"मवेशी लदा कंटेनर छोड़कर भागे तस्कर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मवेशी लदा कंटेनर छोड़कर भागे तस्कर
कौशाम्बी ब्यूरो
Updated Sat, 25 Feb 2017 12:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कौशाम्बी से प्रतिबंधित पशुओं की तस्करी थमने का नाम नहीं ले रही है। कोखराज पुलिस बृहस्पतिवार की रात गश्त पर निकली थी। रात करीब एक बजे मुखबिर ने सूचना दिया कि भरवारी होते हुए मवेशियों से लदा एक कंटेनर हाईवे से सरहद पा जा रहा है। पशु तस्करी की सूचना पर हरकत में आई पुलिस ने चाकवन तिराहे के समीप नाकेबंदी करते हुए वाहनों की चेकिंग शुरू कर दी। पुलिस को देख तस्कर मवेशी लदे वाहन को चाकवन के समीप छोड़कर भाग निकले। थोड़ी देख पुलिस ने लावारिश कंटेनर देख तलाशी ली तो उसमें 28 मवेशी लदे थे। पुलिस ने बरामद पशुओं को स्थानीय लोगों की सुपुर्दगी में दे दिया है। पुलिस ने अज्ञात तस्करों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। कोखराज कोतवाली के एसएसआई अटल बिहारी मिश्र ने बताया कि पशुओं की खेप तस्कर गैर प्रांत वध के लिए ले जा रहे थे। तस्करों की तलाश की जा रही है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज दिया जाएगा।
विज्ञापन