{"_id":"5bcccd7bbdec2269351dbb8c","slug":"crime-near-chayal-tehsil","type":"story","status":"publish","title_hn":"रंजिश में दबंगों ने युवक का काटा कान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रंजिश में दबंगों ने युवक का काटा कान
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
Updated Mon, 22 Oct 2018 12:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चायल। पिपरी के मखऊपुर निवासी कुलदीप यादव का दो दिन पहले मूर्ति विसर्जन के दौरान चरवा के फरीदपुर सुधवर गांव के युवकों से विवाद हो गया था। उस समय लोगों ने मामला शांत करा दिया था। बताया जाता है कि रविवार दोपहर कुलदीप काठगांव निवासी अजय यादव के साथ तहसील गेट के सामने चाट खा रहा था। इसी बीच तीन युवक वहां पहुंचे और गाली गलौच कर उसकी पिटाई करने लगे।
पिटाई के बाद उन लोगों ने कुलदीप का कान दांत से काट लिया। इससे वह खून से लथपथ हो गया। लोगों ने बीच बचाव किया। घायल ने थाने में आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने केस दर्ज कर घायल को स्थानीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया।