{"_id":"58ee7a704f1c1bbc7fcf64c3","slug":"crime-in-ukhaiyakhas","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोकशी मामले में सात लोग फंदे में आए,भेजे गए जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोकशी मामले में सात लोग फंदे में आए,भेजे गए जेल
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
Updated Thu, 13 Apr 2017 12:40 AM IST
विज्ञापन
जेल में रहेगा सात लोगों का परिवार, उम्रकैद की सजा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करारी के उखैयाखास गांव की एक बाग में गोकशी के बाद पुलिस ने सात तस्करों को दबोच लिया है। दबिश देकर पुलिस ने इन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। बाग में कुएं के समीप मंगलवार सुबह गाय का सिर व खाल बोरे में मिलने से तनाव फैल गया था। मौके पर पहुंचे एसपी ने जांच के बाद लापरवाही के आरोप में करारी इंस्पेक्टर व एसएसआई को निलंबित कर दिया था।
करारी के उखैया खास गांव के समीप बीबी के बाग स्थित सूखे कुएं में मंगलवार सुबह गाय का कटा सिर और खाल पुलिस ने बरामद किया था। गोकशी की जानकारी होते ही इलाके में खलबली मच गई। भाजपाइयों और विहिप कार्यकर्ताओं के उग्र होने पर पुलिस अधीक्षक ने करारी इंस्पेक्टर समीर सिंह और एससआई अखिलेश यादव को सस्पेंड करते हुए दो अन्य सिपाहियों को लाइन हाजिर कर दिया था। अफसरों की कार्रवाई के बाद हरकत में आई पुलिस की टीमों ने मंगलवार रात करारी इलाके में ताबड़तोड़ दबिश दी। पुलिस ने छापामारी के दौरान नबी अहमद, नसीम अहमद, मसीन अहमद, मोबीन अहमद, मोहम्मद खालिद, मोहम्मद इस्लाम, मोहम्मद अख्तर निवासी करारी को धर दबोचा। पुलिस ने सभी आरोपियों को सलाखों के पीछे भेज दिया है। इन आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने गैंगेस्टर की कार्रवाई करने की तैयारी शुरू कर दी है।