फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   CRIME IN TILAHAPUR

कोर्ट के आदेश पर नौ लोगों पर दर्ज की गई प्राथमिकी

Sat, 08 Oct 2016 12:36 AM IST
कौशाम्बी ब्यूरो
कौशाम्बी ब्यूरो Updated Sat, 08 Oct 2016 12:36 AM IST
विज्ञापन
CRIME IN TILAHAPUR
कोर्ट - फोटो : डेमो फोटो
सरायअकिल के खबरा तिल्हापुर गांव के अपहृत एक अधेड़ की हत्या कर शव गायब कर दिया गया है। घटना के करीब चार महीने बाद गुरुवार को सरायअकिल पुलिस ने बेटे की तहरीर पर गांव के ही नौ लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। रंजिश में अधेड़ को अगवा किए जाने का आरोप है। पुलिस आरोपों की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन



 सरायअकिल थाना क्षेत्र के खबरा तिल्हापुर गांव का रहने वाला जयकरन सिंह पुत्र वीरेंद्र कुमार 24 अप्रैल को संदिग्ध दशा में लापता हो गया था । पीड़ित बेटे समर सिंह का आरोप है कि गांव के ही लोग अदावत में उसे पिता को अगवा कर ले गए। इसके बाद हत्या का शव को गायब कर दिया। पड़ोसी के साथ उनके नजदीकियों को शक करते हुए भुक्तभोगी ने घटना की शिकायत पुलिस से की, पर पुलिस ने पीड़ित को डांटकर भगा दिया था। इलाकाई पुलिस से न्याय नहीं मिलता देख पीड़ित ने अदालत का दरवाजा खटखटाया। गुरुवार को अदालत केे आदेश पर सरायअकिल पुलिस ने तिलक यादव, बरीक्षा यादव, बराती समेत नौ लोगों के खिलाफ अधेड़ को अगवा कर हत्या करने और लाश गायब करने का मामला दर्ज कर लिया है। एसओ सरायअकिल दिनेश सिंह ने बताया कि अदालत के आदेश पर मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस घटना की तहकीकात कर रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed