फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   crime in tarsauea

यौन शोषण के बाद छात्रा का कराया गर्भपात, मौत

Mon, 01 Oct 2018 12:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी Updated Mon, 01 Oct 2018 12:01 AM IST
विज्ञापन
कोखराज क्षेत्र के तरसौरा गांव की एक छात्रा का उसके प्रेमी ने यौन शोषण किया। गर्भवती होने पर शनिवार को झोलाछाप महिला चिकित्सक से गर्भपात करा दिया। जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी युवक व गर्भपात करने वाली महिला को हिरासत में ले लिया है। घटना से पीड़ित परिवार में कोहराम मच गया है।
विज्ञापन


कोखराज कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की लड़की कक्षा 11 की छात्रा थी। एसपी प्रदीप गुप्ता के मुताबिक गांव के ही शिवाकांत ने उसे प्रेम जाल में फंसाकर करीब एक साल तक यौन शोषण किया, जिसकी वजह से छात्रा गर्भवती हो गई। इस वक्त उसके पेट में तकरीबन चार माह का गर्भ था। इसकी जानकारी होने पर आरोपी ने इलाके के नौरंग का पूरा गांव की झोलाछाप डॉक्टर फूलमती पत्नी हेमराज पटेल से शनिवार को गर्भपात करा दिया। गर्भपात के बाद छात्रा की तबीयत बिगड़ गई। ऐसे में आरोपी युवक ने फोन करके छात्रा के परिजनों को चाकवन बुलाया। इसके बाद बेहोशी की हालत में छात्रा को चाकवन चौराहे पर छोड़कर फरार हो गया। परिवार वाले पीड़िता को भरवारी स्थित ननिहाल ले गए। वहीं पास के एक क्लीनिक में भर्ती करा दिया। जहां देर शाम उसकी मौत हो गई। रविवार सुबह घटना की जानकारी मिलते ही एसपी प्रदीप गुप्ता मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि आरोपी युवक व गर्भपात करने वाली महिला को हिरासत में ले लिया गया है। पीड़ित परिजनों की ओर से तहरीर मिलने के बाद रिपोर्ट लिखकर दोनों को जेल भेज दिया जाएगा।
विज्ञापन


मौत के बाद परिवार वाले छात्रा का शव भरवारी स्थित ननिहाल में ही रखे हुए थे। रविवार सुबह ननिहाल पहुंची पुलिस को मृतका के मामा संजय कुमार ने पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी। इसके बाद आननफानन पुलिस ने आरोपी शिवाकांत को हिरासत में ले लिया। पूछताछ में उसने गर्भपात करने वाली नौरंग का पूरा गांव की फूलमती पत्नी हेमराज पटेल का नाम बताया। पुलिस ले फूलमती के घर पर दबिश दी तो वहां भीतर ही एक कमरे में अवैध क्लीनिक चलता हुआ पाया गया। इस क्लीनिक से बेहोश करने वाले कई प्रतिबंधित इंजेक्शन मिले। फूलमती ने पूछताछ में पुलिस को इंजेक्शन बेचने वाले मेडिकल स्टोर संचालक का नाम बता दिया है। वह भरवारी इलाके का ही रहने वाला है, जोकि फरार है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। एसपी प्रदीप गुप्ता ने बताया कि मेडिकल स्टोर संचालक को भी पकड़कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक छात्रा ने गर्भवती होेने की जानकारी परिजनों को नहीं दी थी। उसने यह बात सिर्फ प्रेमी को ही बताई थी। शनिवार सुबह वह कॉलेज जाने की बात कहकर घर से निकली। छुट्टी के बाद भी काफी देर तक नहीं लौटी तो परिजन परेशान हो गए। इसी बीच आरोपी युवक ने छात्रा के भाई को फोन किया और बताया कि उसकी बहन की हालत नाजुक है। वह चाकवन चौराहे पर पड़ी है। परिवार वाले चाकवन पहुंचे तो आरोपी फरार था। लड़की वहीं अचेत अवस्था में मिल गई।


कोखराज। आरोपी शिवाकांत मृतका के भाई का दोस्त है। ग्रामीणों के मुताबिक दोनों में बचपन से ही अटूट दोस्ती थी। दोनों एक-दूसरे के घर आते-जाते थे। शिवाकांत ने दोस्ती में दगाबाजी की। उसने दोस्त की बहन को प्रेम जाल में फंसा लिया। उसका यौन शोषण किया। अंत में गर्भपात कराकर मौत के घाट उतार दिया। मृतका के भाई ने कभी दोस्त पर शक भी नहीं किया था।  वहीं एसपी का कहना है कियौन शोषण करने के आरोपी और गर्भपात करने वाली महिला को हिरासत में ले लिया गया है। प्रतिबंधित इंजेक्शन बेचने वाले मेडिकल स्टोर संचालक की तलाश कराई जा रही है। रिपोर्ट लिखकर तीनों को जेल भेजा जाएगा। तहरीर के आधार पर आरोपियों की संख्या बढ़ भी सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed