फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   crime in sonaran ka pura

मामा से प्रेम संबंध में परिवार के आठ लोगों को खाने में दिया जहर

Thu, 09 Aug 2018 12:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी Updated Thu, 09 Aug 2018 12:37 AM IST
विज्ञापन
crime in sonaran ka pura
कौशाम्बी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
कड़ा (कौशाम्बी)। मामा-भांजी के रिश्ते को कलंकित करने वाली एक घटना में किशोरी ने अपने ही परिवार के आठ लोगों को खाने में जहर देकर मारने का प्रयास किया। बुधवार सुबह बेसुध पड़े परिजनों को देख मोहल्ले वालों ने पुलिस को खबर दी। पुलिस ने सभी को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा। जहां से एक की हालत नाजुक  देख डॉक्टरों ने उसे इलाहाबाद के लिए रेफर कर दिया। पुलिस ने फरार किशोरी की बड़ी बहन के तहरीर पर प्रेमी युगल के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


सैनी कोतवाली के सोनारन का पुरवा कोरियों गांव निवासी ओम प्रकाश (55) की ससुराल फतेहपुर जिले के थरियांव थानाक्षेत्र के भारतपुर गांव निवासी रामसिंह के यहां हैं।  पिछले एक महीने से रामसिंह अपनी पत्नी व बेटे धीरेंद्र के साथ दामाद ओमप्रकाश के घर पर रह रहा था। मंगलवार की रात रामसिंह खाना खाने के बाद घर के बाहर सो रहा था। बुधवार की सुबह करीब आठ बजे वह नींद से जगा लेकिन चल और बोल नहीं पा रहा था। उसकी हालत देख पड़ोसियों को शंका हुई। उन्होंने मामले की जानकारी यूपी-100 और सैनी कोतवाली पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घर के अंदर जाकर देखा तो सभी लोग बेहोश पड़े थे। पुलिस ने इलाज के लिए रामसिंह, राधा देवी, चंद्रावती, ओम प्रकाश, विकास सिंह, अंकिता, प्रमिला सभी पुत्रगण ओम प्रकाश जिला अस्पताल भेजा। यहां से रामचंद्र की हालत नाजुक देख इलाहाबाद के लिए रेफर कर दिया। घटना के बाद से ओम प्रकाश की 15 वर्षीय बेटी और साला धीरेंद्र घर से फरार हैं।
विज्ञापन


जिला अस्पताल में भर्ती ओमप्रकाश की बड़ी बेटी प्रमिला ने बताया कि उसकी छोटी बहन का मामा धीरेंद्र के बीच काफी दिन से प्रेम प्रसंग चल रहा था। मामा-भांजी के बेमेल रिश्ते का घर वाले विरोध करते थे। इश्क में रोड़ा बनने पर मंगलवार की रात दोनों ने मिलकर खाने में जहर मिला दिया और भाग गए। यह भी बताया उसकी बहन और मामा ने साथ में खाना नहीं खाया था। बाकी लोग खाना खाने के बाद बेहोश हो गए। कोतवाल सैनी इंस्पेक्टर राकेश तिवारी का कहना है घटना बेमेल इश्क को लेकर हुई है। प्रमिला की तहरीर पर दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर घटना की तफ़्तीश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed