फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   crime in saraiakil kotwali area

झांसा देकर 57 हजार की कर ली शाॅपिंग

Sat, 11 Mar 2017 12:33 AM IST
कौशाम्बी ब्यूरो
कौशाम्बी ब्यूरो Updated Sat, 11 Mar 2017 12:33 AM IST
विज्ञापन
सरायअकिल कोतवाली के कनैली गांव की रहने एक महिला के खाते से शातिर ने करीब 57 हजार रुपये की ऑनलाइन शांपिग कर ली। दो दिन पहले शातिर ने महिला से बैंककर्मी बनकर खाते व एटीएम का पिन नंबर पूछा था। खाते से रकम गायब होने की जानकारी महिला को शुक्रवार को हुई। महिला ने सरायअकिल थाने की पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन



सरायअकिल थाना क्षेत्र के कनैली गांव की रहने वाली उमा मौर्या पत्नी जगजीत मौर्य ने बताया कि दो दिन पहले उसके मोबाइल पर अज्ञात व्यक्ति ने खुद को बैंक कर्मी बताया। इसके बाद खाता और एटीएम बंद किए जाने की बात कहते हुए खाता नंबर और एटीएम का कोड पूछ लिया। शातिर के झांसे में आई महिला ने सबकुछ बता दिया। बृहस्पतिवार को शातिर ने महिला के खाते से 57 हजार रुपये की ऑनलाइन शापिंग कर ली। खाते से रकम निकाले जाने की जानकारी महिला को मोबाइल पर आए मैसेज से मिली। आनन-फानन विवाहिता बैंक पहुंची और बैंक मैनेजर को इसकी जानकारी दी। बैंक मैनेजर ने महिला का खाता लॉक कर दिया। इसके बाद विवाहिता थाने पहुंची और शिकायत पुलिस से की। पीड़िता से तहरीर लेकर पुलिस जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed