फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   crime in saini kotwali area

साढ़े पांच लाख रुपये बरामद

Wed, 21 Sep 2016 01:00 AM IST
काौश्ााम्बी ब्यूरो
काौश्ााम्बी ब्यूरो Updated Wed, 21 Sep 2016 01:00 AM IST
विज्ञापन
crime in saini kotwali area
crime news
सैनी कोतवाली क्षेत्र के कमंगलपुर गांव के पास दस दिन पहले वेस्टर्न यूनियन के एजेंट की आंख में मिर्च पाउडर झोंक कर बदमाशों ने करीब दस लाख रुपये लूट लिए थे। सैनी पुलिस व एसओजी ने मुखबिरों की सूचना पर दो बदमाशों को धर दबोचा। पुलिस ने लुटेरों के कब्जे से साढ़े पांच लाख रुपये, तमंचा, मोबाइल व चोरी की बाइक भी बरामद किया। पुलिस ने बदमाशों को जेल भेज दिया। एसपी ने इस सफलता के लिए टीम को पांच हजार रुपये का पुरस्कार भी दिया।
विज्ञापन



देवीगंज निवासी सरताज पुत्र इकबाल वेस्टर्न यूनियन का एजेंट है। आठ सितंबर को वह देवीगंज की एसबीआई शाखा से दस लाख रुपये निकाल कर अपनी दुकान जा रहा था। कमंगलपुर गांव के पास एक दो बाइक पर सवार पांच लोग आए और सरताज की आंख में मिर्च पाउडर डालकर रुपयों से भरा का बैग लेकर फरार हो गए। भुक्तभोगी ने घटना की जानकारी सैनी पुलिस को दी। पुलिस ने नाकेबंदी कर बदमाशों की धर पकड़ शुरू कर दी लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिली। सरताज की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर घटना की पड़ताल शुरू कर दी। जनपद की अब तक की सबसे बड़ी लूट होने के कारण पुलिस सक्रिय हो गई। एसपी ने लूट के खुलासे के लिए सैनी पुलिस व एसओजी को लगा दिया।
विज्ञापन



पुलिस ने मुखबिरों का जाल बिछा दिया। एसओ विपिन त्रिवेदी व एसओजी प्रभारी योगेंद्र प्रताप सिंह ने टीम के साथ लूट में शामिल सैनी के अल्पी का पूरा निवासी महेंद्र सिंह पुत्र शीतला प्रसाद,  कोखराज के नथई का पूरा के वीरेंद्र कुमार पुत्र जगपाल को गिरफ्तार कर लिया। मौके से दो आरोपी मानसिंह पुत्र रतनलाल और राजेंद्र उर्फ मन्ना पुत्र परशुराम निवासी नगियामई फरार हो गए। पुलिस उनकी तलाश में जुटी है। बदमाशों के कब्जे से पांच लाख रुपये, 12 मोबाइल सेट, दो अदद तमंचा, दो जिंदा कारतूस, चोरी की अपाचे व डिस्कवर बाइक बरामद किया। बदमाशों ने पूछताछ में बताया कि उन लोगों ने सरताज को इससे पहले भी बैंक से पैसे निकाल कर लाते हुए देखा था। घटना को अंजाम देने के लिए दो बाइक  दो स्थानों से चुराई गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed