फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   crime in rala gaon

लापता छात्र का गंगा घाट किनारे मिला मोबाइल और चप्पल

Sun, 19 Aug 2018 12:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी Updated Sun, 19 Aug 2018 12:56 AM IST
विज्ञापन
कोखराज। इलाहाबाद से हफ्ते भर पहले संदिग्ध दशा में लापता एक छात्र का शनिवार सुबह संदीपन घाट पर चप्पल और मोबाइल मिला। मामले में संदिग्ध एक युवक फरार है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। गायब छात्र का फिलहाल सुराग नहीं लग सका है।
विज्ञापन


महेवाघाट कोतवाली क्षेत्र के अंधावां गांव का आशुतोष शुक्ल (16) पुत्र रामानंद कक्षा 11 का छात्र है। वह इलाहाबाद के धूमनगंज थाना क्षेत्र के जयंतीपुर में किराये का कमरा लेकर साथियों संग रहता था। वहीं पढ़ाई करता था। परिजनों के मुताबिक 11 अगस्त की सुबह आशुतोष कोचिंग जाने की बात कहकर कमरे से निकला। इसके बाद गायब हो गया। सुराग नहीं लगने पर अगले दिन पिता ने आशुतोष के गुम होनेे की धूमनगंज कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस को सर्विलांस के जरिए आशुतोष केे मोबाइल की लोकेशन संदीपन घाट मिली। शनिवार सुबह परिवार वालों के साथ पुलिस घाट पहुंची। घाट किनारे से उसका मोबाइल, चप्पल और 22 सौ रुपये से भरा पर्स मिला। पूछताछ में ग्रामीणों ने बताया कि 15 अगस्त को आशुतोष सैलाबी गांव स्थित मंदिर में देखा गया था। पुलिस ने मंदिर के पुजारी से बातचीत की तो उसने बताया कि आशुतोष क्षेत्र के राला गांव में रहने वाले एक युवक के साथ आया था। यहां उसने उस युवक के साथ मादक पदार्थ पीया। इसके बाद पता नहीं कहां चला गया। गोताखोरों ने नदी में आशुतोष की खोजबीन की, लेकिन  उसका सुराग नहीं लगा। राला गांव का संदिग्ध युवक फरार है। उसकी तलाश की जा रही है। मामले में कोखराज इंस्पेक्टर उदयवीर सिंह का कहना है कि पुजारी को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ की जा रही है। संदिग्ध युवक को भी जल्द ही पकड़ा जाएगा। वहीं आशुतोष के गायब होने के बाद से उसके परिजनों के आंसू नहीं थम रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed