फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   crime in pipari area

दुष्कर्म में नाकामी पर गले पर चाकू मारा

Thu, 17 Mar 2016 01:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 17 Mar 2016 01:10 AM IST
विज्ञापन
crime in pipari area
जेल
पिपरी इलाके के एक गांव के एक युवक ने दुष्कर्म में नाकाम रहने पर भयाहू की जान लेने की कोशिश की। चाकू से उसका गला रेत दिया। इससे विवाहिता की हालत नाजुक बनी हुई है। उसे नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं रिपोर्ट लिखकर पुलिस घटना की जांच में जुटी है। आरोपी युवक घर ये फरार है।
विज्ञापन

पिपरी इलाके के एक गांव की एक विवाहिता मंगलवार रात घर में अकेली थी। पति नौकरी के सिलसिले में मुंबई में रहता है। बताया जाता है कि विवाहिता के अकेली रहने का फायदा उठाते हुए रात में उसका जेठ नशे में धुत होकर बहाने से उसके घर पहुंच गया। उसने भयाहू से दुष्कर्म की कोशिश की। इस पर विवाहिता शोर मचाने लगी। इससे आरोपी तमतमा गया। बताया जाता है कि पहले उसने मुंह दबाकर उसे चुप कराने की कोशिश की। फिर चाकू से विवाहिता के गले पर वार कर दिया। इससे वह जख्मी होकर गिर पड़ी। खून से लथपथ विवाहिता को देखकर आरोपी भाग निकला। वहीं शोर पर आसपास के लोग आए और विवाहिता की हालत देख उनके होश उड़ गए। लोगों ने विवाहिता को नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया। घटना की जानकारी पुलिस को दी। पिपरी एसओ विपिन त्रिवेदी ने बताया कि हमलावर शराबी है। विवाहिता से रात को उसका किसी बात पर झगड़ा हुआ था। इसी दौरान उसने चाकू से हमला कर दिया। पुलिस ने दुष्कर्म की कोशिश को नकार दिया है। बताया कि घटना की जांच की जा रही है।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed