फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   crime in peepari area

किशोरी से गैंगरेप की कोशिश, विरोध पर पीटा

Thu, 17 May 2018 12:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी Updated Thu, 17 May 2018 12:55 AM IST
विज्ञापन
चायल। पिपरी कोतवाली क्षेत्र की एक किशोरी से मंगलवार शाम पड़ोसी तीन युवकों ने गैंगरेप का प्रयास किया। विरोध करने पर बेरहमी से पिटाई कर दी। पीड़िता की मां ने आरोपियों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन


पिपरी इलाके की एक महिला ने बताया कि उसकी 16 वर्षीय बेटी मंगलवार शाम खेतों की ओर गई थी। लौटते वक्त रास्ते में सूनसान स्थान पर पहले से खड़े पड़ोसी तीन युवकों ने उसे दबोच लिया और पास के खंडहर में घसीट ले जाकर जोर-जबर्दस्ती करने लगे। इज्जत पर आफत देख पीड़िता ने चीखना-चिल्लाना शुरू किया तो आरोपियों ने लात-घूसों से उसकी पिटाई की। इसके बाद कहीं भी शिकायत करने पर जान से मार डालने की धमकी देते हुए फरार हो गए। घटना से डरी-सहमी लड़की ने घर पहुंचकर आपबीती परिजनों को बताई तो उनके होश उड़ गए। सुबह पीड़िता की मां ने पुलिस को तहरीर दिया। मामले में पिपरी इंस्पेक्टर रामआसरे सरोज का कहना है कि जांच कार आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed