{"_id":"5ba5403c867a55013270f518","slug":"crime-in-paharpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"दहेज के लिए विवाहिता को पीटकर घर से निकाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दहेज के लिए विवाहिता को पीटकर घर से निकाला
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
Updated Sat, 22 Sep 2018 12:40 AM IST
विज्ञापन
rupee
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंझनपुर। पइंसा कोतवाली क्षेत्र के पहाड़पुर गांव में ब्याही फतेहपुर की एक बेटी को दहेज की मांग पूरी नहीं करने पर ससुरालियों ने पीटकर घर से निकाल दिया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी पति सहित चार के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
फतेहपुर जिले के धाता थाना स्थित कल्यानपुर कचरौली निवासी शिवभवन सिंह ने बताया कि उसने अपनी बहन नेहा का विवाह करीब दो साल पहले पहाड़पुर में अरविंद से किया था। आरोप है कि शादी के बाद से ही दहेज में तीन लाख रुपये की मांग को लेकर ससुराली विवाहिता को प्रताड़ित करने लगे। इसकी जानकारी होने पर रिश्तेदारों ने पंचायत की। सभी ने ससुराल वालों को समझाया। रवैये में सुधार नहीं हुआ। पीड़ित के मुताबिक पखवाड़े भर पहले ससुरालीजनों ने उसकी बहन को पीटा। फिर घर से निकाल दिया। मायके वालों ने एक दफा फिर समझौते का प्रयास किया। बात नहीं बनने पर गुरुवार को पीड़ित महिला ने पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने आरोपी पति अरविंद, ससुर गुलजारी, सास सविता व देवर दीपक आदि के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। मामले में पइंसा एसओ विजय कुशवाहा का कहना है कि आरोपियों की तलाश कराई जा रही है। जल्द ही सभी को पकड़कर जेल भेजा जाएगा।