{"_id":"5810fe794f1c1b994fbc3714","slug":"crime-in-manpur-gaura","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुद पर मिट्टी का तेल छिड़क कर लगाई आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुद पर मिट्टी का तेल छिड़क कर लगाई आग
कौशाम्बी ब्यूरो
Updated Thu, 27 Oct 2016 12:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के मानपुर गौरा गांव में बुधवार सुबह एक युवक ने खुद पर मिट्टी का तेल छिड़क आग लगा लिया। घर के भीतर आग का गोला बने युवक के शोर पर परिवार के लोग मौके पर पहुंचे। परिजन जिला अस्पताल ले गए। डॉक्टरों ने हालत नाजुक देख उसे इलाहाबाद रेफर कर दिया। चर्चा है कि पत्नी से विवाद के बाद युवक ने आत्मघाती कदम उठाया है।
मानपुर गौरा गांव का रहने वाला रामचंद्र (35) पुत्र गया प्रसाद मजदूरी करता है। बताया जाता है कि बुधवार सुबह किसी बात को लेकर पत्नी से उसका विवाद हो गया था। कहासुनी के बाद गुस्से से युवक ने खुद पर मिट्टी का तेल छिड़क आग के हवाले कर दिया। युवक का इलाज इलाहाबाद के एक निजी अस्पताल मे ंचल रहा है।