{"_id":"5b69ea654f1c1b31388b53f6","slug":"crime-in-makaupur","type":"story","status":"publish","title_hn":"रंजिश में भाई-बहन को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रंजिश में भाई-बहन को पीटा
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
Updated Wed, 08 Aug 2018 12:26 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चायल (ब्यूरो)। पिपरी कोतवाली क्षेत्र के मखऊपुर गांव में मंगलवार दोपहर रंजिश के चलते पड़ोसी ने भाई-बहन को पीट दिया। पीड़ित पक्ष की तहरीर लेकर पुलिस आरोप की जांच कर रही है। मखऊपुर निवासी बलराम सिंह पुत्र स्वर्गीय रोशन सिंह ने बताया कि रविवार को वह गांव के ही कल्लू की दुकान पर सामान लेने गया था।
वहां पहले से मौजूद पड़ोस के दबंग रंजिश के चलते उसे अपशब्द कहने लगा। विरोध करने पर झगड़ा करने पर आमादा हो गया। लोगों ने बीच-बचाव किया। पीड़ित के मुताबिक मंगलवार दोपहर दबंग घर पर चढ़कर गाली-गलौच करने लगा। ऐतराज जताने पर पिटाई शुरू कर दी। उसकी बहन पिंकी बीच-बचाव करने पहुंची तो उसे भी पीटा। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दिया। पुलिस जांच के बाद कार्रवाई की बात कह रही है।