फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   crime in madoki village

दबंगों ने महिला के घर में की तोड़फोड़

Thu, 27 Oct 2016 12:40 AM IST
काौश्ााम्बी ब्यूरो
काौश्ााम्बी ब्यूरो Updated Thu, 27 Oct 2016 12:40 AM IST
विज्ञापन
मंझनपुरकोतवाली क्षेत्र के मडूकी गांव में मंगलवार शाम दबंगों ने पड़ोसन के घर जमकर उत्पात मचाया। घर में घुसकर तोड़फोड़ करते हुए पड़ोसन के साथ उसकी बेटियों को पीटकर लहूलुहान कर दिया। लोगों ने बीच-बचाव किया तो आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले। पुलिस ने घायलों को नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया। पांच हमलावरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के मडूकी गांव का रहने वाला महाबीर मजदूर है।

गांव के ही एक परिवार से उसकी रंजिश चल रही है। मंगलवार को वह किसी काम से मंझनपुर चला गया था। शाम को दबंगों ने घर पर हमला बोल दिया और तोड़फोड़ करने लगे। विरोध करने पर हमलावरों ने पड़ोसन गमला देवी पत्नी महाबीर,उसकी दो बटियों को पीटकर लहूलुहान कर दिया। मां-बेटी के शोर पर मौके पर पहुंचे गांव वालों के बीच-बचाव किया। इस पर हमलावर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले। पुलिस ने जांच के बाद घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। गमला देवी की तहरीर पर आरोपी मोटवा, निरंजन समेत पांच लोगों पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। पीड़िता ने बताया कि दो दिन पहले उसके पति को पीटकर हाथ तोड़ दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed