{"_id":"5bd0c1c6bdec22696d780ece","slug":"crime-in-lodhaur","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंटवारे को लेकर बड़ी बहन को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बंटवारे को लेकर बड़ी बहन को पीटा
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
Updated Thu, 25 Oct 2018 12:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चायल। पिपरी के लोधौर गांव में मंगलवार की शाम बंटवारे को लेकर सगी बहनों के बीच मारपीट हो गई। इसमें बड़ी बहन घायल हो गई। पीड़िता ने थाने में तहरीर दी। बताया जाता है कि लोधौर गांव की कमला देवी के पति सर्वजीत की मौत हो गई है। भाई न होने के कारण वह वृद्ध मां की सेवा के लिए मायके में रहती है।
आरोप है कि उसकी दो विवाहित बहनों की नजर करीब 10 बिस्वा पैतृक जमीन पर लगी है। जमीन को बांटने के लिए दोनों आए दिन उससे वाद-विवाद करती हैं। आरोप है कि मंगलवार शाम भी दोनों बहनें बंटवारे को लेकर उससे वाद विवाद करने लगीं। आरोप है कि विरोध करने पर दोनों ने डंडों से उसकी पिटाई कर दी। पिटाई से वह जख्मी हो गई। बुधवार को थाने में पीड़ित ने दोनों बहनों के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस आरोपों की जांच कर रही है।