Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   crime in lalpur

दबंगों ने एक परिवार के तीन सदस्यों को पीटा

Sat, 18 Aug 2018 12:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी Updated Sat, 18 Aug 2018 12:57 AM IST
विज्ञापन
मूरतगंज (ब्यूरो)। कोखराज कोतवाली क्षेत्र के लालपुर गांव में शुक्रवार सुबह जमीन के विवाद के चलते दबंगों ने एक परिवार के तीन सदस्यों को पीट दिया। पीड़ित पक्ष की तहरीर पर रिपोर्ट लिखकर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


लालपुर निवासी वहाजउद्दीन ने बताया कि गांव में उसकी भूमि खाली पड़ी है। इस पर पड़ोस का दबंग कब्जा करने का प्रयास कर रहा है। विवादित भूमि का मामला कोर्ट में विचाराधीन है। इसके बाद भी शुक्रवार सुबह दबंग भूमि में पेड़ लगा रहा था। विरोध करने पर वह अपशब्द कहने लगा। ऐतराज जताने पर परिजनों संग मिलकर पिटाई कर दी। वहाजउद्दीन को पिटता देख उसकी पत्नी जन्नतुन्निशा और बेटा शमीम बीच-बचाव करने पहुंचे तो इन दोनों को भी पीटा गया। ग्रामीणों ने शांत कराया। इसके बाद पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दिया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed