फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   crime in kaushambi area

पड़ोसन से युवकों ने किया दुराचार

Mon, 17 Oct 2016 12:30 AM IST
कौशाम्बी ब्यूरो
कौशाम्बी ब्यूरो Updated Mon, 17 Oct 2016 12:30 AM IST
विज्ञापन
कौशाम्बी इलाके की एक विवाहिता के साथ पड़ोस के युवकों ने दरिंदगी कर डाली। पीड़िता करीब दो महीने तक भटकने के बाद न्याय के लिए अदालत का दरवाजा खटखटाया है। शनिवार को कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज किया गया।
विज्ञापन


कौशाम्बी थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली एक विवाहिता 27 जुलाई की रात घर में अकेली थी। पति के साथ अन्य परिजन रिश्तेदार के घर गए हुए थे। आधी रात दीवार फांदकर घर में मोहल्ले के दो युवक पहुंचे। सोते समय विवाहिता का मुंह दबाकर उसे कमरे में उठा ले गए। इसके बाद धमकाते हुए युवकों ने उसकी अस्मत लूट ली। इसके बाद वह जान से मारने की धमकी देत हुए भाग निकले। दूसरे दिन घर लौटे पति को पड़ोसी युवकों की करतूत बताई तो वह सन्न रह गया। आरोप है कि थाने से पुलिस ने उसे डांटकर भगा दिया। इलाकाई पुलिस से न्याय नहीं मिलने पर पीड़िता ने अदालत की चौखट पर दस्तक दी। शनिवार को अदालत के आदेश पर कौशाम्बी थाने की पुलिस ने गांव के ही दो आरोपी युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। एसओ सुनील दुबे ने बताया कि अदालत के आदेश पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed