{"_id":"5ae76a294f1c1b3c0a8b7470","slug":"crime-in-kataya-area","type":"story","status":"publish","title_hn":"बालू घाट में ट्रक चालक भिड़े, तोड़फोड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बालू घाट में ट्रक चालक भिड़े, तोड़फोड़
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
Updated Tue, 01 May 2018 12:51 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरायअकिल। क्षेत्र के कटैया बालू घाट पर सोमवार शाम ट्रक चालकों के बीच झगड़ा हो गया। एक चालक ने अपने दर्जन भर साथियों के साथ मिलकर पांच ड्राइवरों की पिटाई की। कई वाहनों के शीशे तोड़ डाले। इस दौरान एक ड्राइवर संदिग्ध दशा में गायब भी हो गया। पीड़ित ट्रक मालिक की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने घटना की जांच शुरु कर दी है।
पूरामुफ्ती कोतवाली क्षेत्र के हटवा निवासी इमरान ने बताया कि सोमवार शाम वह बालू लादने कटैया घाट गया था। वहां सरायअकिल इलाके के डिहवा निवासी फुजैल ने अपना ट्रक बीच रास्ते पर खड़ा किया था। उससे ट्रक हटाने के लिए कहा गया तो अपशब्द कहने लगा। इसी को लेकर दोनों के बीच मारपीट हो गई। उस दौरान मौके पर पहुंचे लोगों ने बीच बचाव कर किसी तरह मामला शांत करा दिया। पीड़ित की मानें तो थोड़ी देर बाद फुजैल अपने दर्जन भर साथियों के साथ लाठी-डंडे से लैश होकर आया और पिटाई शुरु कर दी।
बीच बचाव करने पहुंचे साथी ट्रक चालक मो. नदीम, फरदीन, गुफरान निवासी हटवा व मज्जू निवासी चकिया इलाहाबाद को भी पीटा। आधा दर्जन वाहनों के शीशे तोड़ डाले। घाट के कार्यालय में घुसकर कर्मचारियों से अभद्रता की। शोर शराबा सुन कटैया गांव के लोग पहुंचे तो आरोपी जानलेवा धमकियां देते हुए फरार हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। चालक नदीम संदिग्ध दशा में गायब है। मामले में सरायअकिल एसओ हेमंत मिश्र का कहना है कि ट्रक मालिक मो. इरफान निवासी कसारीमसारी इलाहाबाद की तहरीर पर आरोपी फुजैल व 12 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। लापता चालक को तलाशा जा रहा है।