फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   crime in karari area

दबंगों ने पड़ोसी को किया लहूलुहान

Sun, 16 Oct 2016 12:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी Updated Sun, 16 Oct 2016 12:49 AM IST
विज्ञापन
crime in karari area
मार पिटाई
 करारी के शेसा गांव में शुक्रवार दोपहर दबंगों ने पड़ोसी के घर उत्पात मचाया और मारपीट की। अधेड़ को अधमरा देख हमलावर मौके से धमकी देते हुए भाग निकले। भुक्तभोगी का आरोप है कि वह शिकायत करने थाने पहुंचा तो पुलिस ने डांटकर भगा दिया। शनिवार को पीड़ित ने अपर पुलिस अक्षीक्षक से शिकायत की है। करारी थाना क्षेत्र के शेसा गांव निवासी मुक्ता सिंह का पड़ोसी से पुराना विवाद चल रहा है।
विज्ञापन


शुक्रवार दोपहर अदावत में दोनों के बीच झड़प हो गई। कहासुनी के बाद पड़ोसी ने साथियों के साथ मुक्ता सिंह के घर हमला बोल दिया। घर में घुसकर तोड़-फोड़ करने का विरोध करने पर आरोपियों ने मुक्ता सिंह को पीट दिया। ग्रामीणों के विरोध करने पर आरोपी धमकी देते हुए भाग निकले। जख्मी हालत में भुक्तभोगी थाने पहुंचा। आरोप है कि पुलिस ने उसे डांटकर भगा दिया। पुलिस से न्याय नहीं मिलता देख भुक्तभोगी शनिवार को मंझनपुर पहुंचा। अपर पुलिस अधीक्षक से शिकायत की। एएसपी ने एसओ करारी को जांच कर कार्रवाई का निर्देश दिया है।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed