{"_id":"5b5f588c4f1c1bb8538b6204","slug":"crime-in-hatwa-rampur-gaon","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेसीबी से खुदवा दी मुख्य सड़क, परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेसीबी से खुदवा दी मुख्य सड़क, परेशानी
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
Updated Tue, 31 Jul 2018 12:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिराथू विकास खंड के हटवा रामपुर मड़ूकी जाने वाले मुख्य मार्ग को ठेकेदार ने जेसीबी लगवाकर खुदवा डाला। नई सड़क बनाने की बात कहीं गई लेकिन तीन महीने का वक्त बीतने के बाद भी काम नहीं लगाया गया। बरसात में लोगों को कीचड़ व पानी भरे रास्ते से निकलने को मजबूर होना पड़ रहा है।
सोमवार को कलक्ट्रेट पहुंचे गांव के राजेंद्र, रामकरन आदि ग्रामीणों ने बताया कि जिला पंचायत से डामर रोड बनाई गई थी। तीन महीने पहले जिला पंचायत का एक ठेकेदार आया और दोबारा सड़क बनाने की बात कहकर जेसीबी से पूरी सड़क उखड़वा दिया। इसके बाद से अब तक सड़क में काम नहीं लगाया जा सका। गांव में यशोदा देवी के घर से मोतीलाल विश्वकर्मा के घर तक करीब दो सौ मीटर सड़क पूरी तरह से दलदल में बदल चुकी है। साइकिल से भी लोग गांव के बाहर नहीं निकल पा रहे हैं। इसकी शिकायत ठेकेदार से की गई लेकिन उसने नहीं सुनी। डीएम मनीष कुमार वर्मा ने मामले में कार्रवाई का आश्वासन दिया है। इस मौके पर लल्लू राम, महेश हुबलाल, पंचम लाल, शिवदास, रामदास, देशराज सहित तमाम लोग मौजूद रहे।