फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   crime in ghosiyana sipah

पुलिस के खेल से गंगा में खो गई ‘गोमती’

Sat, 17 Dec 2016 12:52 AM IST
कौशाम्बी ब्यूरो
कौशाम्बी ब्यूरो Updated Sat, 17 Dec 2016 12:52 AM IST
विज्ञापन
crime in ghosiyana sipah
crime news
सुबह साढ़े सात बजे असदपुर व बरगदहा के बीच गंगा घाट में पुलिस का भारी लाव-लश्कर पहुंच गया था। सीओ के साथ कई थानों की फोर्स थी। सबकी निगाहें शर्म से झूकी थी और गंगा में गुम हुई गोमती को ढूंढ़ रही थीं। ये वही गोमती है, जो पुलिस की बेरहमी का शिकार हो चुकी है। लोगोें का कहना है कि उसकी लाश गंगा में फेंक कर पुलिस कर्मियों ने हत्यारों से भी बड़ा गुनाह किया है। जिसकी पहली सजा उन्हें मिल चुकी है। अब इंसाफ देने के लिए हत्यारों के साथ ही गोमती की लाश खोजने में पुलिस महकमे ने अपनी पूरी ताकत झोंक रखी है।
विज्ञापन



सैनी थाने की पुलिस ने सेलरहा पश्चिम की पूर्व प्रधान गोमती देवी की हत्या के बाद अज्ञात हत्यारों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। गोमती देवी की पति की तहरीर पर रिपोर्ट लिखी गई है। एसपी के तेवर दिखाने के बाद पुलिस ने घटना की तफ्तीश शुरू कर दी है। घटनास्थल से पुलिस ने साक्ष्य भी जुटाएं हैं। अब पुलिस के लिए सबसे बड़ा सवाल यह है कि वह शव कहां से बरामद करे। गोमती देवी के शव को पुलिस कर्मियों ने ही गायब किया है। गंगा की लहरों में समाई गोमती की खोज में पुलिस ने जीजान लगा रखी है। हालांकि शव गायब करने वालों पर एसपी वीके मिश्र की गाज गिर चुकी है। इनका गुनाह कातिलों से बड़ा था। इसलिए दो दरोगा सस्पेंड व तीन सिपाही लाइन हाजिर किए गए। पुलिस के इस खेल पर मृतका के परिजन के साथ ग्रामीण गुस्से में हैं। शुक्रवार को वह बड़ी संख्या में पुलिस के साथ गंगा घाट पहुंचे थे। अब उन्हें पुलिस पर तनिक भी एतबार नहीं रहा, यही कारण है कि वह पुलिस की एक-एक कार्रवाई पर निगाह गड़ाए रहे।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed