{"_id":"5ae76aeb4f1c1b330a8b7738","slug":"crime-in-durgapur","type":"story","status":"publish","title_hn":"कॉलेज प्रबंधक ने छात्र को बेरहमी से पीट दिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कॉलेज प्रबंधक ने छात्र को बेरहमी से पीट दिया
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
Updated Tue, 01 May 2018 12:51 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरायअकिल कोतवाली क्षेत्र के दुर्गापुर गांव स्थित महाविद्यालय में परीक्षा देने गए एक छात्र की रविवार को प्रबंधक ने बेरहमी से पटाई कर दी। पीड़ित छात्र ने सोमवार को इसकी शिकायत शिक्षामंत्री व पुलिस अधीक्षक से की है।
सरायअकिल इलाके के बसुहार निवासी अनुपम कुमार पुत्र अमृतलाल ने बताया कि वह बीए द्वितीय वर्ष का छात्र है। अशोक तिवारी एदिलपुरी डिग्री कॉलेज सरायअकिल में पढ़ता है। उसका सेंटर दुर्गापुर स्थित महाविद्यालय में गया है। पीड़ित छात्र की मानें तो रविवार को तीसरी पाली में राजनीति विज्ञान का पेपर था। आरोप है कि इस दौरान प्रबंधक आए और रुपयों की मांग करने लगे। विरोध करने पर कॉपी छीन ली। रस्टीकेट फार्म पर हस्ताक्षर करने का दबाव बना रहे थे। ऐसा नहीं करने पर बेरहमी से पीटना शुरू कर दिया। साथी छात्रों ने बीच-बचाव कर किसी तरह मामला शांत कराया। इसके बाद सोमवार को छात्र ने शिक्षा मंत्री से शिकायत व एसपी को तहरीर दिया। एसपी प्रदीप गुप्ता ने सरायअकिल एसओ को आरोपों की जांच कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। मामले में पं. हरिवंश प्रसाद महाविद्यालय के प्रबंधक विवेक शुक्ला का कहना है कि नकल करते पकड़े जाने पर छात्र को बैच ने रस्टीकेट किया था। उसके आरोप निराधार हैं।