फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   crime in district court

पेशी पर आए बंदी ने भागने का किया प्रयास

Wed, 24 May 2017 12:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी Updated Wed, 24 May 2017 12:22 AM IST
विज्ञापन
 जिला जेल से न्यायालय पेशी पर आए बंदी मिलन पाल ने साथियों की मदद से मंगलवार दोपहर भागने का प्रयास किया। बंदी हाथ छुड़ाकर भागा तो सिपाहियों ने दौड़ाकर पकड़ लिया। साथ ही उसको भगाने के लिए आए दो युवकों को बाइक के साथ धर दबोचा। सदर कोतवाली में बंदी व उसके साथियों के खिलाफ मामला दर्ज करा दिया गया है।
विज्ञापन



जिला जेल में खूंखार अपराधी रामदास पाल का साथी मिलन पाल निवासी असरावल कला (पिपरी) बंद है। मिलन पाल के खिलाफ दर्जनों मामले दर्ज हैं। मंगलवार को मिलन पाल की पेशी थी। दोपहर करीब तीन बजे न्यायालय में उसे पेश कराकर सिपाही अस्थायी लॉकअप ले जा रहे थे। इसी दौरान वह सिपाही का हाथ छुड़ाकर भागा और एक स्टार्ट बाइक की तरफ दौड़ा। उसके साथ एक युवक और दौड़ा। सिपाही प्रशांत कुमार और अजय कुमार ने मिलन पाल को दौड़ाकर दबोच लिया। इस दौरान मिलन पाल से सिपाहियों की हाथापाई भी हुई। प्रशांत ने मिलन पाल को दबोच लिया तो अजय कुमार ने पल्सर बाइक सवार मानसिंह निवासी बरीपुर और संदीप पाल निवासी कोटिया को धर दबोचा। सदर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने पूछताछ के बाद बंदी व उसके साथियों को गिरफ्तार कर लिया। बंदी व उसके साथियों के खिलाफ सिपाहियों ने मामला दर्ज कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed