{"_id":"5a8094eb4f1c1b8e238b7e8b","slug":"crime-in-dewara-village","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाने को लेकर घरातियों-बरातियों के बीच चटकी लाठी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खाने को लेकर घरातियों-बरातियों के बीच चटकी लाठी
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
Updated Mon, 12 Feb 2018 12:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मनौरी। कोखराज के देवरा गांव में शनिवार की रात खानपान को लेकर बाराती भड़क गए। कहासुनी के बाद दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। मारपीट में दूल्हे के भाई समेत चार बराती जमी हो गए। घटना के चलते बारात में अफरातफरी के साथ भगदड़ मच गई।
पिपरी के कसेंदा निवासी श्री कुशवाहा के बेटे ननकू की बारात शनिवार को कोखराज के देवरा गांव में रहने वाले संतोष कुमार कुशवाहा के यहां गई थी। बारात में द्वारचार की रश्म के बाद बाराती खाना खाने के लिए बैठे। इसी बीच कुछ बराती खाने में गड़बड़ी को लेकर भड़क गए। इससे दोनों पक्षों में कहासुनी होने लगी। बात बढ़ने पर घरातियों ने लाठी-डंडों से बरातियों को पीटना शुरू कर दिया। मारपीट में दूल्हे का भाई बब्लू कुशवाहा, सोनू पुत्र देशी कुशवाहा, रवि करन पुत्र संत लाल, बच्चा पुत्र बसंत लाल लहूलुहान हो गए। बारात में मची भगदड़ की सूचना पर पहुंची कोखराज पुलिस ने किसी तरह से स्थिति को संभाला। घायलों को नजदीकी अस्पताल में इलाज कराने के बाद संगीनों के साए में शादी की रश्मअदायगी की गई। घटना के बाद से दोनों पक्षों में तनाव की स्थिति है।