फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   crime in birner village

शिक्षकों को पीटा, थाने में लाठी चार्ज

Sat, 25 Feb 2017 12:33 AM IST
कौशाम्बी ब्यूरो
कौशाम्बी ब्यूरो Updated Sat, 25 Feb 2017 12:33 AM IST
विज्ञापन
मारपीट के मामले में सीओ चायल को बयान देने पर प्रधानाध्यापक व सहायक अध्यापक पर शुक्रवार शाम बिरनेर गांव के सामने हमला कर दिया गया। करीब छह युवकों ने बाइक सवार शिक्षकों को रोक कर बेरहमी से पीटा। इसकी जानकारी साथियों को हुई तो उन्होंने घायलों के साथ सरायअकिल थाने का घेराव किया। इसी बीच दूसरा पक्ष भी थाने पहुंच गया। माहौल बिगड़ने पर सरायअकिल थाने में सीओ की मौजूदगी में चरवा एसओ ने भीड़ पर लाठी चला दी। इससे कई लोग घायल हो गए। पुलिस ने शिक्षकों से तहरीर लेकर घटना की जांच शुरू कर दी है। लाठीचार्ज होने से शिक्षकों में आक्रोश है।
विज्ञापन



सरायअकिल थाना क्षेत्र के चित्तापुर निवासी सियाराम प्राथमिक विद्यालय सुरसेनी में प्रधानाध्यापक हैं। सियाराम बीएलओ भी हैं। बताया जाता है कि मंगलवार को गांव के ज्ञानेंद्र कुमार पुत्र विजय शंकर ने सियाराम को गांव के राजनारायण के घर बुलाया था। राजनारायण का वोटर लिस्ट में नाम न होने पर ज्ञानेंद्र कुमार आदि ने मारपीट कर घायल कर दिया था। सियाराम की तहरीर पर सरायअकिल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया था। शुक्रवार को सीओ चायल महेंद्र सिंह देव ने सियाराम व उनके सहायक अध्यापक नितेंद्र द्विवेदी, प्रेम शंकर को बयान देने के लिए स्कूल बुलाया था। शाम करीब चार बजे बयान देकर तीनों अध्यापक घर जा रहे थे। इसीबीच बिरनेर गांव के सामने करीब छह युवकों ने सियाराम व सहायक अध्यापकों को घेर कर बाइक से उतार लिया। इसके बाद तीनों को युवकों ने जमकर पीटा। घटना के बाद सियाराम सहायक अध्यापक के साथ सरायअकिल थाना पहुंचे। जानकारी होने पर कई शिक्षक भी पहुंच गए। घटना पर आक्रोश जताते हुए शिक्षकों ने थाना घेर लिया। इसी दौरान दूसरा पक्ष भी थाने पहुंच गया। इससे तनातनी बढ़ गई। आरोप है कि थाने में मौजूद चरवा के इंस्पेक्टर सुनील कुमार दुबे ने भीड़ पर लाठी चला दी। इसकी चपेट में कई शिक्षक भी आ गए। इससे अफरातफरी मच गई। लाठी चार्ज होने से दो शिक्षक समेत पांच लोग घायल हो गए। सीओ चायल महेंद्र सिंह देव ने समझाकर शांत किया। सियाराम ने अजय कुमार, अभिमन्यु, अर्जुन प्रसाद, पवन कुमार, देवेंद्र आदि के खिलाफ तहरीर दी है। आरोपी पक्ष ने भी शिक्षकों के खिलाफ तहरीर दी है। सीओ चायल का कहना है कि दोनों पक्षों की तहरीर पर मामला दर्ज कराकर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed