फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   crime in bibiniaopur

शव रखकर सड़क किया जाम

Thu, 06 Sep 2018 12:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी Updated Thu, 06 Sep 2018 12:27 AM IST
विज्ञापन
पइंसा। क्षेत्र के बिबिनियापुर गांव में पांच दिन पहले दबंगों की पिटाई से घायल बुजुर्ग की मौत पर परिजनों का गुस्सा बुधवार को फूट पड़ा। आक्रोशित परिजन ग्रामीणों के साथ गांव के बाहर शव रखकर सड़क जाम कर दिया। सूचना पर मौके पर पहुंचे उपजिलाधिकारी और क्षेत्राधिकारी के समझाने पर लोगों का गुस्सा शांत हुआ। इसके बाद शव का अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन


पइंसा कोतवाली क्षेत्र के बिबिनियापुर निवासी वृद्ध रामअवतार की भूमि विवाद में 30 अगस्त को पड़ोस के दबंगों ने पिटाई की थी। उसकी बेटी राजरानी और परिवार की ही गुड़िया देवी को भी पीटा गया था। सिर पर चोट लगने से घायल रामअवतार की सोमवार शाम एसआरएन अस्पताल इलाहाबाद में मौत हो गई थी। पोस्टमार्टम के बाद मंगलवार को शव घर लाया गया। पुलिस ने मामले में पहले ही बिबिनियापुर गांव के ही संतराम, रोशन, केशन, सचिन व रतई आदि के खिलाफ पिटाई का मामला दर्ज कर लिया था, लेकिन परिजन इस कार्रवाई से संतुष्ट नहीं थे। गुस्साए परिजन ग्रामीणों के साथ बुधवार सुबह शव लेकर पुलिस अधीक्षक (एसपी) आफिस जा रहे थे, लेकिन इसी बीच कोतवाली पुलिस पहुंच गई। नतीजतन गांव के बाहर ही सड़क पर शव रखकर जाम लगा दिया। सूचना मिलते ही एसडीएम ज्योति मौर्या, सीओ सिराथू रामवीर सिंह मौके पर पहुंच गए। परिजन आरोपियों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज करने की मांग पर अड़े थे। अफसरों ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई का आश्वासन देकर मामला शांत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed