{"_id":"5b09b0f84f1c1b9d6e8b4c39","slug":"crime-in-basuhar-gaon","type":"story","status":"publish","title_hn":"बोलेरो सवारों ने महिला को किया अगवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बोलेरो सवारों ने महिला को किया अगवा
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
Updated Sun, 27 May 2018 12:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरायअकिल। क्षेत्र के बसुहार गांव की एक विवाहिता का हफ्ते भर पहले बोलेरो सवारों ने अपहरण कर लिया। खोजबीन के बाद भी सुराग नहीं लगने पर शनिवार को पति ने पुलिस को तहरीर दी। बसुहार गांव का राजेश कुमार पुत्र लल्लू कपड़ों की फेरी कर परिवार का खर्च चलाता है। उसने बताया कि 21 मई को वह फेरी करने गया था। घर पर पत्नी रेनू अकेली थी। इस दौरान बोलेरो से कुछ लोग आए और जबरन रेनू को अपनी गाड़ी में बैठाकर फरार हो गए। पीड़ित के मुताबिक पड़ोसियों के बताने पर उसे घटना की जानकारी हुई।
अब तक हर संभावित स्थानों पर बीवी की खोजबीन करता रहा। सुराग नहीं लगने पर शनिवार को उसने अज्ञात बोलेरो सवारों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी। बताया कि जिस बोलेरो से घटना को अंजाम दिया गया, वह अक्सर गांव आती थी। उसमें बैठे लोग उतरते नहीं थे। घूूम फिरकर लौट जाते थे। मामले में सरायअकिल एसओ हेमंत मिश्र का कहना है कि घटना संदिग्ध लग रही है। जांच कराने के बाद रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।