{"_id":"5ba2a034867a557fe30487d5","slug":"crime-in-balepur","type":"story","status":"publish","title_hn":"भैंस और कैश के लिए विवाहिता को पीटकर निकाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भैंस और कैश के लिए विवाहिता को पीटकर निकाला
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
Updated Thu, 20 Sep 2018 12:47 AM IST
विज्ञापन
rupee
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चरवा। दहेज में भैंस और तीस हजार कैश की मांग पूरी नहीं होने से नाराज ससुरालियों ने एक विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाल दिया। महिला की शिकायत पर पुलिस ने महिला के पति सहित चार लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मामला दर्ज कर लिया है।
चरवा कोतवाली के पैगंबरपुर निवासी महंगू ने अपनी बेटी रानीदेवी की शादी वर्ष 2016 में बलीपुर टाटा गांव निवासी रामबाबू के साथ की थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल वाले महिला को दहेज में भैंस और 30 हजार रुपये कम दिए जाने की बात कहकर प्रताड़ित करने लगे। अक्सर ससुराल में रानी को पीटा जाता था। जिसकी वजह से रानी ज्यादातर वक्त अपने मायके में रहने लगी। मायके वालों ने भी ससुरालियों को समझाया लेकिन वह अपनी जिद पर अड़े रहे। डेढ़ महीने पहले ही रानी अपनी ससुराल आई। बुधवार को फिर वहीं मांग को लेकर रानी को पीटने के बाद घर से निकाल दिया। इस मामले में रानी की तहरीर पर पुलिस ने पति, सास, ससुर और देवर के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मामला दर्ज कर लिया है।