{"_id":"5b732f3a42c79241475572fb","slug":"crime-in-assara-gaon","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाई को फंसाने के लिए गढ़ी बेटी के अपहरण की कहानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाई को फंसाने के लिए गढ़ी बेटी के अपहरण की कहानी
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
Updated Wed, 15 Aug 2018 01:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रॉपर्टी विवाद को लेकर एक भाई ने दूसरे को फंसाने के लिए अपनी बेटी के अपहरण की फर्जी कहानी गढ़ दी। बेटी को ससुराल में छोड़ने के बाद उसने यूपी-100 को फोनकर अगवा किए जाने की सूचना दे दी। पश्चिमशरीरा पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की तो मामले का खुलासा हुआ। पुलिस को बच्ची को सकुशल मिल गई है।
पश्चिमशरीरा कोतवाली क्षेत्र के अषाढ़ा गांव के एक व्यक्ति ने नौ अगस्त की शाम करीब चार बजे यूपी-100 को फोन पर बताया कि उसकी नौ वर्षीय बेटी लापता हो गई। सूचना पर पश्चिम शरीरा पुलिस पहुंची। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। विवेचक शशिकांत मिश्र को लड़की के गायब होने में कुछ संदिग्ध लगा। बताया लड़की के घरवालों पर दबाव बनाया गया तो उन्होंने खुद ही बेटी को गायब करने की बात स्वीकार कर ली। लड़की को उसके ननिहाल से बरामद किया गया। विवेचक का कहना है लड़की पिता का उसके भाई से प्रॉपर्टी को लेकर विवाद है। उसे फंसाने के लिए साजिश की गई थी।