{"_id":"5ba53f30867a557ed20b2179","slug":"crime-in-ajua","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईवे पर खुलेआम बिक रही शराब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईवे पर खुलेआम बिक रही शराब
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
Updated Sat, 22 Sep 2018 12:40 AM IST
विज्ञापन
कौशाम्बी
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंझनपुर। अजुहा बाजार में अदालती फरमान की खुलेआम धज्जियां उड़ाई जा रही है। यहां हाईवे पर ही देशी-विदेशी शराब व बीयर की बक्री की जा रही है। अफसरों की चेतावनी के बावजूद दुकानें नहीं हटाई जा रही हैं। इसके चलते नागरिकों में गुस्सा है।
अदालत ने देशी-विदेशी शराब और बीयर की दुकानें हाईवे से 500 मीटर दूर संचालित करने का आदेश दे रखा है। साथ ही यह भी पाबंदी लगाई गई है कि दुकान का संचालन स्कूल-कॉलेज और धार्मिक स्थलों के आसपास नहीं होना चाहिए। पर राष्ट्रीय राजमार्ग पर बसे अजुहा कस्बे में अदालती फरमान का खुलेआम मजाक उड़ाया जा रहा है। यहां शराब और बीयर के सभी ठेके हाईवे किनारे ही संचालित किए जा रहे हैं। जबकि दुकानों से महज सौ मीटर की दूरी पर हनुमान इंटर कालेज प्राइमरी, पूर्व माध्यमिक विद्यालय और एक डिग्री कॉलेज है। इसके चलते छात्र-छात्राओं का आवागमन बना रहता है।
दुकान के समीप ही एक निजी अस्पताल भी संचालित हो रहा है। नर्सिंग होम संचालक डॉ आरसी सिंह का कहना है कि शाम होते ही दुकान पर पियक्कड़ों का जमावड़ा लग जाता है। इसके चलते स्थानीय नागरिकों का जीना मुहाल हो गया है। पियक्कड़ों की भीड़ से शाम को हाईवे की सर्विस रोड पर जाम लग जाता है। इससे महिलाएं और बेटियां घर से बाहर नहीं निकलती हैं। शाखा निवासी संदीप सिंह ने आईजीआरएस पोर्टल पर शिकायत की थी। इसके बाद सीओ सिराथू की चेतावनी पर अनुज्ञापी ने दुकान हटाने के लिए दस दिन की मोहलत मांगी थी, लेकिन सीओ का तबादला होने के बाद मामला ठंडे बस्ते में चला गया।