फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   crime

युवक को मारी गोली, हालत नाजुक

Sun, 11 Jan 2015 11:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कौशाम्बी
ब्यूरो/अमर उजाला, कौशाम्बी Updated Sun, 11 Jan 2015 11:52 PM IST
विज्ञापन
crime
जमीन के विवाद में शनिवार की रात सैनी के बरीपुर गांव के एक युवक की गोली मारकर हत्या की कोशिश की गई। गोली लगने से जख्मी युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसकी हालत गंभीर बनी है। मामले में गांव के ही एक अधेड़ और उसके दो बेटे को नामजद किया गया है। पुलिस हमलावरों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन


सैनी कोतवाली क्षेत्र के बरीपुर (भाटन का पुरा) गांव निवासी दीपक उर्फ बब्लू तिवारी (20) पुत्र ज्ञानचंद्र ने बताया कि शनिवार की रात करीब 8 बजे वह खेत की ओर गया था। लौटते समय गांव के समीप ही किसी ने तमंचे से उसके ऊपर फायरिंग कर दी। अंधेरे के कारण गोली हाथ में लगी। हाथ में गोली धसने से जख्मी युवक वहीं गिर गया। युवक की चीख-पुकार और गोली चलने की आवाज से गांव में सनसनी फैल गई। चीखते-चिल्लाते परिजनों के साथ ही गांव वाले दौड़े। खून से लथपथ पड़े बब्लू को लेकर घरवाले सीएचसी सिराथू गए। घटना की जानकारी सैनी कोतवाली पुलिस को दी। युवक को गोली मारे जाने की खबर लगते ही सैनी पुलिस भी सिराथू अस्पताल पहुंच गई। सीएचसी सिराथू में युवक का प्राथमिक उपचार करने के बाद चिकित्सकों ने उसकी हालत खराब होती देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन


पुलिस ने भुक्तभोगी की तहरीर पर गांव के ही अधेड़ और उसके बेटे के खिलाफ रिपोर्ट लिख ली है। घटना के संबंध में जख्मी युवक बबलू के पिता ज्ञानचंद्र ने बताया कि उसने कुछ समय पहले गांव के ही एक व्यक्ति से जमीन खरीदी थी। बाद में उसी जमीन को गांव के ही एक अन्य व्यक्ति को भी बेच दिया गया। एक ही जमीन को दो लोगोें को बेचने से विवाद हो गया। आरोप है कि पहले उसने इस जमीन का बैनामा कराया गया था, इसके बाद उस पर ही पैसा वापसी का दबाव बनाया जा रहा है। घरवालों ने इसी विवाद में बेटे पर कातिलाना हमले का आरोप लगाया है। गांव के राज बहादुर और उसके बेटों को नामजद किया है। पुलिस हमलावरों की तलाश में जुटी है। वहीं घटना को लेकर दोनों परिवारों में तनातनी भी बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed