फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Created awareness about population control

Kaushambi News: जनसंख्या नियंत्रण के प्रति किया जागरूक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jul 2026 12:44 AM IST
विज्ञापन
Created awareness about population control
विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कड़ा में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। सीएचसी अधीक्षक डॉ. हाशिम खान ने कहा कि बढ़ती जनसंख्या का असर स्वास्थ्य, शिक्षा, रोजगार, पर्यावरण और प्राकृतिक संसाधनों पर पड़ता है। उन्होंने परिवार नियोजन अपनाने, उचित आयु में विवाह और मातृ-शिशु स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देने का आह्वान किया। पीएलवी अमरदीप दिवाकर ने निःशुल्क विधिक सहायता, लोक अदालत, मध्यस्थता और अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। फैमिली वेलफेयर काउंसलर रश्मि सिंह ने परिवार नियोजन सामग्री का स्टॉल लगाकर 11 से 18 जुलाई तक चलने वाले विशेष अभियान की जानकारी दी। कार्यक्रम के अंत में सीएचसी अधीक्षक ने हरी झंडी दिखाकर जागरूकता रैली को रवाना किया और लोगों से छोटे परिवार व परिवार कल्याण को अपनाने की अपील की। इस दौरान चिकित्सक, स्वास्थ्यकर्मी, आशा, आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियां और स्थानीय नागरिक मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed