{"_id":"6693d3eb7a27a99c2e0dc1ef","slug":"cousin-brother-stole-the-yellow-metal-idol-from-the-bullion-dealers-house-kaushambi-news-c-261-1-sald1002-113920-2024-07-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: सराफा व्यापारी के घर से पीली धातु की मूर्ति चुरा ले गया फुफेरा भाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: सराफा व्यापारी के घर से पीली धातु की मूर्ति चुरा ले गया फुफेरा भाई
Sun, 14 Jul 2024 07:04 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Sun, 14 Jul 2024 07:04 PM IST
विज्ञापन
सराफा व्यापारी के घर से पीली धातु की मूर्ति चुरा ले गया फुफेरा भाई
-- सरायअकिल कस्बे के कटरा पूर्वी मोहल्ले की घटना, मुकदमा दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी
सरायअकिल। कटरा पूर्वी मोहल्ला में व्यापारी के घर आया फुफेरा भाई पीली धातु की मूर्ति चुरा ले गया। शिकायत पर शनिवार को पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
सरायअकिल कस्बा के कटरा पूर्वी मोहल्ला निवासी लवकुश स्वर्णकार ने सराफा की दुकान खोल रखी है। बताया कि 16 जून को चित्रकूट जिले के मानिकपुर निवासी बुआ का बेटा संदीप सोनी घर आया था। पत्नी ने चाय-नाश्ता कराया और किसी काम से जेठ के घर चली गई। इसी बीच वह भी दुकान चला गया। घर पर छोटे बच्चे मौजूद थे। इसी दौरान संदीप अलमारी में पूर्वजों द्वारा रखी पीली धातु की मूर्ति चुरा ले गया। पत्नी जब घर आई तो अलमारी खुली हुई थी और उसमें से मूर्ति गायब थी। संदीप से बात करने पर उसने मूर्ति चोरी की बात कुबूल करते हुए कहीं भी शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी। शनिवार को पीड़ित व्यापारी की तहरीर पर पुलिस ने फुफेरे भाई संदीप के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।