{"_id":"596fb7b34f1c1b1b118b47b4","slug":"cousin-and-sister-body-found-in-pond","type":"story","status":"publish","title_hn":"तालाब में मिली गायब चचेरे भाई-बहन की लाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तालाब में मिली गायब चचेरे भाई-बहन की लाश
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
Updated Thu, 20 Jul 2017 01:58 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सदर कोतवाली के रघवापुर गांव के चचेरे भाई बहन बुधवार दोपहर अचानक लापता हो गए। परिजन उनकी खोजबीन में देर शाम तक परेशान रहे। शौच को गए गांव के एक व्यक्ति ने उतराते हुए शव देख शोर मचाया तो लाशें बरामद र्हुइं। घटना को लेकर तमाम तरह की अफवाहें रहीं। देर रात पुलिस ने लोगों को शांत करा शव परिजनों के हवाले कर दिए।
रघवापुर निवासी भुग्गन मजदूर है। वह सुबह ही काम करने के लिए निकल जाता है। बुधवार दोपहर उसका छह वर्षीय बेटा अमन अपनी चचेरी बहन तेजस पुत्री तुलसी के साथ गांव के बाहर घूमने निकल गया। उसके साथ गांव के अन्य लड़के भी थे। घूमते-घूमते अचानक अमन और तेजस गायब हो गए। शाम करीब चार बजे तक दोनों नहीं पहुंचे तो परिजन परेशान हो गए। गांव में खोजबीन की गई लेकिन उनका पता नहीं चला। रात करीब आठ बजे गांव का ही बांकेलाल तालाब किनारे शौच करने पहुंचा।
टार्च लगाकर उसने तालाब में देखा तो उतराते शवों में अमन की शर्ट दिखी। आशंकावश उसने शोर मचाना शुरू किया। पूरा गांव इकट्ठा हो गया। सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस के आने से पहले ही गांव के राजेश, रतिन्द आदि तालाब में कूदे और अमन के शव को बाहर लाए। इसके बाद तेजस का भी शव युवकों ने खोज निकाला। पुलिस आई तो वहां हंगामा हो गया। तमाम तरह की अफवाहें शुरू हो गईं। पुलिस ने किसी तरह मामला शांत कराया। इसके बाद शवों को पोस्टमार्टम भेजने की तैयारी हुई, लेकिन परिजनों ने इंकार कर दिया। घटना से दोनों घरों में हाहाकार मचा है।