फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   court news

हत्या और लूट मामले में दो को उम्रकैद

Mon, 11 May 2015 11:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी Updated Mon, 11 May 2015 11:51 PM IST
विज्ञापन
court news
कानपुर के ट्रक चालक की हत्या और लूट मामले में सोमवार को अदालत ने बलरामपुर जिले के बाबूलाल और अर्जुन दूबे को उम्रकैद की सजा सुनाई है। हत्या और लूट के आरोपी यह दोनों युवक भी उसी ट्रक में खलासी का काम करते  थे। अदालत ने दोनों युवकों पर 22-22 हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया है।
विज्ञापन



अभियोजन पक्ष के अधिवक्ता एडीजीसी (क्रिमिनल) त्रिलोकीचंद्र केसरवानी के मुताबिक 19 मार्च 2010 की सुबह कानपुर-इलाहाबाद हाईवे के किनारे कोखराज इलाके के नाले में ट्रक चालक मोईनुद्दीन पुत्र मोहम्मद अरमान निवासी अजीतगंज कालोनी थाना बाबूपुरवा कानपुर की लाश मिली थी। चौकीदार की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस ने ट्रक खलासी बाबूलाल कोरी पुत्र छोटेलाल निवासी सिरपुरवा थाना रहेरा बाजार जिला बलरामपुर और अर्जुन दुबे पुत्र श्यामला प्रसाद निवासी बल्दीडीह थाना महराजगंज जिला बलरामपुर को नामजद करते हुए आरोपपत्र न्यायालय में दाखिल किया।
विज्ञापन



पुलिस जांच के मुताबिक ट्रक चालक और खलासी सरिया लादकर कानपुर से प्रतापगढ़ गए थे। लौटते समय कोखराज के समीप दोनों खलासियों ने चालक की हत्या कर शव नाले में फेंक दिया और सरिया का सारा पैसा लेकर फरार हो गए थे। चालक की हत्या और लूट का यह मुकदमा एडीजे तृतीय की अदालत में चला। अभियोजन और बचाव पक्ष के वकीलों की दलीलें सुनने के बाद विद्वान न्यायाधीश एडीजे तृतीय संजय मलिक ने बाबूलाल और अर्जुन दुबे को ट्रक चालक की हत्या और लूट का दोषी पाते हुए आजीवन कारावास और विभिन्न धाराओं में कुल 22-22 हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed