फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Counting of votes will start simultaneously on 45 tables, ban on entry within 200 meters radius

Kaushambi News: 45 टेबल पर एक साथ शुरू होगी मतगणना, 200 मीटर के दायरे में प्रवेश पर प्रतिबंध

Tue, 04 Jun 2024 03:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Tue, 04 Jun 2024 03:49 AM IST
विज्ञापन
Counting of votes will start simultaneously on 45 tables, ban on entry within 200 meters radius
नवीन मंडी ओसा में मंगलवार को होने वाली मतगणना को लेकर प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली है। सोमवार को डीएम, एसपी ने नवीन मंडी ओसा का भ्रमण एवं निरीक्षण कर मतगणना की तैयारियों का जायजा लिया। साथ ही लू से बचाव के लिए शुद्ध पेयजल, कूलर, पंखा आदि का प्रबंध करने का निर्देश किया। 200 मीटर के दायरे में प्रवेश पर प्रतिबंध रहेगा।
विज्ञापन

जिला निर्वाचन अधिकारी राजेश राय ने बताया कि कौशाम्बी संसदीय क्षेत्र के मंझनपुर, सिराथू और चायल विधानसभा क्षेत्र की मतगणना मंगलवार की सुबह आठ बजे से ओसा स्थित नवीन मंडी परिसर में होगी। यहां प्रत्येक विधानसभा की मतगणना के लिए 19-19 टेबल लगाई गई हैं। 14-14 टेबलों पर मतगणना होगी। तीन-तीन टेबल रिजर्व में रहेंगी। जबकि दो-दो टेबल एआरओ के लिए रहेंगी।
विज्ञापन

प्रत्येक टेबल पर चार-चार कर्मचारी रहेंगे। मतगणना में कुल 230 कर्मचारी लगाए गए हैं। इनमें 59 माइक्रो आब्जर्वर, 57 मतगणना पर्यवेक्षक, 57 मतगणना सहायक और 57 मतगणना चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारी शामिल हैं। डीईओ ने बताया कि मतगणना स्थल से 200 मीटर के दायरे में किसी का भी प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। यहां पर बैरिकेडिंग के साथ बाहरी क्षेत्रों में भी सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

तैयारियों का जायजा लेने के लिए सोमवार को एसपी बृजेश श्रीवास्तव के साथ मतगणना स्थल नवीन मंडी ओसा परिसर का भ्रमण एवं निरीक्षण किया गया। मतगणना स्थल में पुलिस कर्मियों, मतगणना कर्मियों एवं अभिकर्ताओं के प्रवेश के खातिर द्वारों पर समुचित सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करते हुए लू से बचाव के लिए शुद्ध पेय जल, कूलर, पंखा आदि का प्रबंध करने का निर्देश दे दिया गया है। साथ ही प्राथमिक उपचार के लिए मेडिकल किट की व्यवस्था की गई है।

-------------
मतगणना कार्मिकों को मिला अंतिम प्रशिक्षण फोटो नं-04
मंझनपुर। कलक्ट्रेट के सम्राट उदयन सभागार में मास्टर ट्रेनरों ने सोमवार को मतगणना कर्मियों को आखिरी प्रशिक्षण दिया गया। जिला निर्वाचन अधिकारी राजेश कुमार राय ने कर्मचारियों से कहा कि पूरी शुचिता के साथ कार्य करें। मास्टर ट्रेनर राकेश कुमार सिंह व विकास पांडेय ने मतगणना पर्यवेक्षक, मतगणना सहायक व माइक्रो आब्जर्वर को उनके कार्यों के बारे में जानकारी दी। इस मौके पर प्रभारी अधिकारी कार्मिक व प्रशिक्षण डॉ. रवि किशोर त्रिवेदी, उप जिला निर्वाचन अधिकारी अरुण कुमार गोंड, अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) प्रबुद्ध सिंह, डीडीओ विजय कुमार व तकनीकी सहायक प्रशिक्षण दिलीप कुमार वर्मा मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed