फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Cosmetic shop and house fire

कॉस्मेटिक की दुकान व घर में लगी आग

Mon, 19 Aug 2019 12:36 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 19 Aug 2019 12:36 AM IST
विज्ञापन
Cosmetic shop and house fire
Cosmetic shop and house fire - फोटो : KAUSHAMBI
कॉस्मेटिक की दुकान व घर में लगी आग
विज्ञापन

पइंसा और म्योहर गांव में हुआ हादसा, जांच में जुटा तहसील प्रशासन
अमर उजाला ब्यूरो
पइंसा/म्योहर। पइंसा बाजार स्थित एक कॉस्मेटिक की दुकान में शनिवार रात संदिग्ध दशा में आग लग गई। वहीं म्योहर गांव में गैस सिलिंडर में लीकेज के कारण लगी आग से एक घर की गृहस्थी जल गई। आग बुझाने में एक युवक भी झुलस गया। दोनों हादसों की जानकारी पीड़ितों ने तहसील प्रशासन को दी है।

पइंसा निवासी अखिलेश कुमार ने स्थानीय बाजार में ही कॉस्मेटिक की दुकान खोल रखी है। शनिवार रात उसका बेटा सचिन दुुकान बंद करके घर चला गया। इस दौरान संदिग्ध दशा में दुकान में आग लग गई। धुएं का गुबार देख मौके पर जुटे ग्रामीणों की मदद से दुकानदार ने किसी तरह आग पर काबू पाया। हालांकि इससे पहले ही करीब 50 हजार का सामान जलकर राख हो चुका था। ऐसे ही सदर तहसील के म्योहर गांव का रामबली सिंह किसानी करके परिवार का खर्च चलाता है। रविवार सुबह गैस सिलिंडर में लीकेज से उसके घर में भी आग लग गई। आग बुझाने में रामबली का पड़ोसी रोहित झुलस गया। उसे नजदीक के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आग की चपेट में आने से कपड़ा, बर्तन, बिस्तर व अनाज सहित करीब 30 हजार रुपये की गृहस्थी का सामान जला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed