फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Corrupt officials will go to jail: Deputy CM

भ्रष्ट अफसर जाएंगे जेल : डिप्टी सीएम

Mon, 19 Aug 2019 12:36 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 19 Aug 2019 12:36 AM IST
विज्ञापन
Corrupt officials will go to jail: Deputy CM
Corrupt officials will go to jail: Deputy CM - फोटो : KAUSHAMBI
भ्रष्ट अफसर जाएंगे जेल : डिप्टी सीएम
विज्ञापन

भरवारी स्थित किड्जी स्कूल में चायल विधायक के जन्मदिन पर आयोजित कार्यक्रम में बोले उपमुख्यमंत्री
भरवारी। प्रदेश सरकार के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि सपा और बसपा सरकारों के कार्यकाल में जमकर भ्रष्टाचार हुआ था। रोही ओवरब्रिज की बदहाली इसी की देन है। इस आरओबी के निर्माण में भ्रष्टाचार करने वाले अफसर जेल जाएंगे।

उप मुख्यमंत्री रविवार को भरवारी स्थित किड्जी स्कूल में चायल विधायक संजय कुमार गुप्ता के 46 वें जन्मदिन पर आयोजित मेरी बेटी-मेरा स्वाभिमान प्रतिभा खोज सम्मान समारोह को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। परीक्षा में टॉप-20 करने वाली मेधाव छात्राओं को डिप्टी सीएम ने स्कूटी भेंटकर पुरस्कृत किया। इससे पहले उन्होंने चायल क्षेत्र में 75.26 करोड़ की लागत वाली 59.08 किलोमीटर लंबी पांच सड़कों का बटन दबाकर शिलान्यास भी किया। डिप्टी सीएम ने कहा कि बेटियों की तरक्की के लिए सरकार की ओर कन्या सुमंगला योजना चलाई जा रही है। कहा कि पहले जिले के लोगों को गंगा पार अथवा लखनऊ जाने के लिए प्रयागराज के फाफामऊ या फिर फतेहपुर से होकर गुजरना पड़ता था। पर, शहजादपुर में गंगा नदी पर प्रस्तावित पुल तैयार होने के बाद से राजधानी लखनऊ की दूरी काफी कम हो जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार जिले के विकास में कोई कसर नहीं छोड़ेगी। सपा शासनकाल में बने रोही ओवर ब्रिज के निर्माण में हुई धांधली की जांच कराई जा रही है। भ्रष्टाचार करने वाले जल्द ही सलाखों के पीछे होंगे। समारोह को सांसद विनोद सोनकर, सिराथू विधायक शीतला प्रसाद पटेल, सदर विधायक लालबहादुर, भाजपा जिलाध्यक्ष रमेश पासी, शहर उत्तरी के विधायक हर्ष वर्धन वाजपेयी ने भी संबोधित किया। इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष अवधरानी पटेल, डिस्टिक कोआपरेटिव बैंक के डायरेक्टर अमरनाथ कुशवाहा, पूर्व जिलाध्यक्ष उदयन सिंह, पुष्पा देवी, प्रेमचंद्र चौधरी, ब्लॉक प्रमुख सोनू कुमार, जितेंद्र सोनकर, विकास द्विवेदी, चंद्रदत्तशुक्ल, शंकरलाल केसरवानी, अजय पटेल सहित तमाम भाजपा नेता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed