फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Consumers of dozens of villages upset due to indiscriminate power cut

अंधाधुंध विद्युत कटौती से दर्जनों गांव के उपभोक्ता परेशान

Mon, 06 Sep 2021 04:31 PM IST
इलाहाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी
अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी Published by: इलाहाबाद ब्यूरो Updated Mon, 06 Sep 2021 04:31 PM IST
सार

बहुंगरा गांव के चंद्रिका प्रसाद का कहना है कि क्षेत्र की विद्युत लाइनें पूरी तरह से जर्जर हो चुकी हैं। उधर, विभागीय जिम्मेदारों का कहना है कि उपभोक्ताओं को शेड्यूल के हिसाब से आपूर्ति दी जा रही है।

विज्ञापन
Consumers of dozens of villages upset due to indiscriminate power cut
Electricity - फोटो : पेक्सेल्स

विस्तार

उमसभरी गर्मी से जहां लोग बेहाल हैं, वहीं विद्युत उपकेंद्र सरायअकिल क्षेत्र के गांवों में अघोषित कटौती और लो-वोल्टेज की समस्या ने लोगों की मुश्किलें और बढ़ा दी हैं। बिजली कटौती के कारण लोगों की नींद पूरी नहीं हो पा रही है। चिरारी गांव निवासी शिवमोहन, राजकुमार सिंह, सरायअकिल के दिनेश चंद्र त्रिपाठी, जानू, बहुंगरा गांव के फतेह बहादुर कुशवाहा, राकेश कुशवाहा आदि का कहना है कि भारी-भरकम बिल भरने के बाद भी विद्युत आपूर्ति सुचारु रूप से नहीं मिल पा रही है।
विज्ञापन


बहुंगरा गांव के चंद्रिका प्रसाद का कहना है कि क्षेत्र की विद्युत लाइनें पूरी तरह से जर्जर हो चुकी हैं। उधर, विभागीय जिम्मेदारों का कहना है कि उपभोक्ताओं को शेड्यूल के हिसाब से आपूर्ति दी जा रही है। ओवरलोड और उमस भरी गर्मी में मशीनें ट्रिप कर जाती हैं। वहीं कई बार तकनीकी खराबी ठीक करने के लिए शटडाउन लेना पड़ता है।
विज्ञापन

सरायअकिल कस्बे के बृजेश का कहना है कि शासन ने नगर में 20 घंटे बिजली आपूर्ति करने का आदेश जारी कर रखा है, लेकिन बार-बार ट्रिपिंग से दिन-रात में कई घंटे बिजली गायब रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे उपभोक्ताओं को परेशानी झेलनी पड़ती है। वहीं रामू चैधरी का कहना है कि चिरारी सहित किशुनपुर अंबारी, नेनुआ, फजुल्लापुर, खोंपा, असंदापुर, अतरसुइया, अठरहा, घोसिया, खरसेन का पूरा, फकीराबाद, इच्छाना, बरई सहित करीब 50 से अधिक गांवों में बिजली सप्लाई की जाती है। रोस्टर के हिसाब से बिजली सप्लाई शाम चार से सुबह आठ बजे तक, दोपहर 12 से दो बजे तक है, लेकिन इस समय हफ्ते भर से बिजली आने और जाने का कोई समय नहीं है।


कस्बे में 20 घंटे तथा ग्रामीणांचल में 18 घंटे बिजली देने का आदेश है, लेकिन इस समय एक सप्ताह से इमरजेंसी रोस्टिंग हो रही है। जिसके चलते ऊपर से बिजली काट दी जाती है।- अतुल श्रीवास्तव, अवर अभियंता, सरायअकिल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed